Site icon YASHBHARAT.COM

शादी क्यों करते हैं लोग? 4 महीने पहले यह सवाल पूछने वाली मलाला युसूफजाई ने अब किया निकाह

malala 1636543679
लोग शादी क्यों करते हैं? पाकिस्तानी नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला युसूफजाई ने अब से चार महीने पहले यही सवाल पूछा था। इसी साल जून के महीने में मलाला युसूफजाई ने यह सवाल पूछ कर सभी चौंका दिया था। ठीक चार महीने बाद मलाला युसूफजाई ने शादी रचा ली है। मलाला युसूफजई ने कहा था कि ‘मैं अभी भी यह नहीं समझ पाती कि लोग शादी क्यों करते है।’ हालांकि, 9 नवंबर को 24 साल की मलाला युसूफजाई ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ऐलान किया था कि उन्होंने इंग्लैंड में एक छोटे समारोह में शादी रचा ली है। इसके साथ ही मलाला मलाला युसूफजाई ने इस दिन को अपनी जिंदगी का अनमोल दिन बताया था। मलाला युसूफजाई के पति असर मलिक के साथ उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

मलाला युसूफजाई ने कहा था, ‘असर और मैं जिंदगी भर के लिए बंधन में बंध गए। हमने अपने परिवार के साथ बर्मिंघम में निकाह सेरोमनी सेलिब्रेट किया। कृप्या हमारे लिए दुआएं करें। हम आगे के सफर में एक-साथ चलने के लिए उत्सुक हैं।

मलाला युसूफजई को उनके निकाह पर दुनिया की कई हस्तियों ने बधाइयां दी हैं। इनमें कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, ब्रिटिश स्क्रीनराइटर और पाकिस्तान के पीएम प्रधानमंत्री की पूर्व पत्नी जेमीमा गोल्डस्मिथ, ऐप्पल सीईओ टिम कूक और ऐप्पल के वाइस प्रेसिडेंट लिजा जैक्सन समेत कई हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है।

युसूफजई बच्चों के अधिकार और शिक्षा के लिए वकालत करने के लिए जानी जाती हैं। साल 2012 में तालिबान ने मलाला युसूफजई को सिर में गोली मार दी थी। महिलाओं के लिए शिक्षा के अधिकार की पैरवी करने पर मलाला को गोली मारी गई थी। इसके बाद मलाला युसूफजई ने पाकिस्तान छोड़ दिया था और यूके चली गई थीं।

Exit mobile version