शादी के लिए इटली रवाना हुए रणवीर सिंह‍-दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड डेस्‍क। एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शनिवार रात मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए. ऐसा माना जा रहा कि दोनों कपल इटली रवाना हो रहे हैं.

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शुक्रवार रात मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए. पिछले दिनों दोनों ने फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी कि वे 14 और 15 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं. खबर है कि दोनों की शादी इटली में होगी और रात में दोनों इटली के लिए ही रवाना हुए हैं.

मुंबई एयरपोर्ट पर रणवीर और दीपिका सफेद ड्रेस में नजर आए.

वैसे रणवीर सिंह इन दिनों अपनी शादी की तैयारी में भी व्यस्त हैं. वह और दीपिका पादुकोण 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो लोकेशन पर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. शादी की रस्मों की शुरुआत 13 नवंबर को होगी. शादी के बाद 1 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन होगा.

शादी के बाद रणवीर अपनी आने वाली फिल्म सिंबा के प्रमोशन में व्यस्त हो जाएंगे. इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान नजर आने वाली हैं. बताया जा रहा है कि इतने व्यस्त शेड्यूल में भी रणवीर और दीपिका एक साथ जाकर संजय लीला भंसाली और फराह खान के घर शादी का न्यौता देकर आए हैं.

Exit mobile version