katni

शहडोल में एरिया मैनेजर रह चुके हैं नए डीआरएम

कटनी। जबलपुर रेल मंडल में नए मंडल रेल प्रबंधक का पदभार डॉ. मनोज सिंह ने सुधीर कुमार से ग्रहण किया।

डॉ. मनोज सिंह ने संभाला जबलपुर मंडल रेल प्रबंधक का कार्यभार

रेलवे बोर्ड ने कुछ समय पूर्व ही नीति आयोग नई दिल्ली में एडवाइजर ट्रांसपोर्ट के पद पर कार्यरत डॉ. सिंह को जबलपुर में मंडल रेल प्रबंधक के पद सुधीर कुमार के स्थान पर पदस्थ करने के आदेश जारी किये थे। डॉ सिंह भारतीय रेल यातायात सेवा के 1989 बैच के अधिकारी है, जिन्होंने अपनी रेल सेवा की शुरुआत बिलासपुर मंडल के शहडोल में एरिया मैनेजर के पद से की थी। इसके बाद उन्होंने दक्षिण पूर्व रेलवे एवं ईसीआर में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। डॉ सिंह ने कंटेनर कारपोरेशन ऑफ इंडिया कांकोर में रहते हुए देश के पूर्वोत्तर भाग में मल्टी माडल ट्रांसपोर्ट सल्यूशन द्वारा रेल परिवहन को बढ़ाने में विशेष कार्य करके देश के इस दुर्गम क्षेत्र में मॉल ढुलाई में वृद्दि की है। डॉ सिंह के नेतृत्व में ही अंतर्राष्टंीय स्तर पर रेल परिवहन में भी भारत को नयी पहचान मिली, जब इनके प्रयासों से भारत से नेपाल तक इन्लेंड कंटनेर डिपो सेवा प्रारंभ हुई। डीआरएम बनाने के पूर्व डॉ. सिंह ने देश की 12वी पंचवर्षीय योजना के वर्ष 2017-2019 के ट्रांसपोर्ट का एक्शन प्लान भी बनाया है। इंजीनियरिग में स्नातक तथा मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर करने के बाद डॉ सिंह ने रेल-ईकोनोमिक्स में डॉक्टरेट की उपाधि लीड्स विश्व विद्यालय यूके से किया है। इन्होंने रेल महाप्रबंधक पुरस्कार के साथ ही लन्दन स्कूल ऑफ ईकोनोमिक्स से स्कालरशिप भी प्राप्त की है। सोम्य स्वाभाव के धनी डॉ सिंह ने आज कार्यभार ग्रहण करन े के पश्चात मंडल के सभी ब्रांच अधिकारियो से परिचय प्राप्त करके सभी को अपना लक्ष्य बेहतर यात्री सुविधा, यात्री सुरक्षा एवं रेल के चहुंमुखी विकास पर कार्य करने के निर्देश प्रदान किये।

Leave a Reply

Back to top button