Site icon Yashbharat.com

शहडोल आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त कई यात्री घायल 3 की हालत गंभीर

IMG 20231221 WA0012

शहडोल। शहडोल आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त कई यात्री घायल 3 की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर पहले ग्राम कन्ना बहरा के समीप पास कटनी से शहडोल आ रही आकाश कंपनी की बस अनियंत्रित होकर पलट गई ,बस में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।

जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है जानकारी के अनुसार आकाश बस क्रमांक Mp 18p 3044 कटनी से शहडोल की ओर आ रही थीं मुख्यालय से 5 किलोमीटर पहले ग्राम कन्नाबहारा में अनियंत्रित होकर पलट गई।

बस के पलटते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंच पुलिस की डायल हंड्रेड के साथ-साथ 108 एंबुलेंस को स्थानीय लोगों ने फोन कर सूचना दी , पहुंची पुलिस एवं एंबुलेंस के सहारे घायलों को शहडोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहां घायलों का इलाज शुरू हो गया है।जिला अस्पताल में आठ लोगों को लाया गया है जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

डॉक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू कर दिया है ,आकाश कंपनी की बस रोज की तरह गुरुवार की दोपहर कटनी से निकलकर शहडोल आ रही थी तभी शहडोल से 5 किलोमीटर पहले ही अनियंत्रित होकर पलट गई।

Exit mobile version