Latest

शशिकला को झटका, पलानीसामी-पन्नीरसेल्वम को मिला दो पत्ती चिन्ह

चेन्नई। चुनाव आयोग ने गुरुवार को शशिकला और टीटीवी दिनाकरण धड़े को बड़ा झटका दिया। आयोग ने पार्टी के दो पत्ती चुनाव चिन्ह को पलानीसामी और पन्नीरसेल्वम धड़े को सौंप दिया।

इसकी पुष्टि करते हुए उनके धड़े के वी मैत्रियन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम फिलहाल आयोग द्वारा दिए गए मौखिक फैसले की हार्ड कॉपी का इंतजार कर रहे हैं जिसमें कहा गया है कि दो पत्ती चुनाव चिन्ह हमारा है।

वहीं फैसले की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री पलानीसामी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आयोग ने हमारे पक्ष में फैसला दिया है जिससे हम काफी खुश हैं। पार्टी के नेताओं की बड़ी संख्या ने हमे समर्थन दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि यह बात गलत है कि फैसला हमारे पक्ष में भाजपा से नजदीकी की वजह से आया। हमें हमारे विधायकों, सांसदों और कार्यकर्ताओं का समर्थन था, जिसकी वजह से यह नतीजा आया।

Leave a Reply

Back to top button