Site icon Yashbharat.com

शर्मनाक! बहन बनाकर लड़की के करीब आया, फिर मौका देख कर दिया रेप

mahoba rape accused

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है. यहां एक 16 साल की लड़की के साथ रिश्ते के भाई ने रेप किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया. पीड़िता कक्षा 10वीं की छात्रा बताई जा रही है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, छोटी बजरिया पुलिस चौकी के नौगांव में रहने वाली नाबालिग लड़की मंगलवार सुबह अपने बड़े पापा के घर टिफिन देने गई थी. वहां से वापस लौटने पर रास्ते में उसके रिश्ते के भाई आया और हाथ खींचकर एक कमरे में ले गया. युवक ने धमकाते हुए नाबालिग लड़की के साथ जबरन दुराचार किया.

वारदात के बाद युवक ने नाबालिग लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी. युवक ने पीड़िता से कहा कि अगर तुमने किसी को भी इस बारे में किसी को भी बताया तो तुम्हारी खैर नहीं. पीड़िता इतनी डरी हुई थी कि घर जाने में भी घबरा रही थी.

पीड़िता रात 09.30 बजे अपने घर लौटी तो उसने पूरी आप बीती परिजन को सुनाई. पीड़िता की बाते सुनने के बाद परिजन उसे थाना लेकर पहुंचे. पीड़िता की शिकायत पर छोटी बजरिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Exit mobile version