Site icon Yashbharat.com

शरद यादव की बेटी आज थामेंगी कांग्रेस का हाथ, नामांकन दाखिल करने पहुंचे तेजस्वी

1602653429

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 28 अक्तूबर को पहले चरण के लिए मतदान होना है। ऐसे में सभी दलों ने चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है। वहीं कांग्रेस कार्यसमिति की आज बैठक होने वाली है। इस बैठक के बाद शरद यादव की बेटी शुभाषिनी राज राव कांग्रेस में शामिल होंगी। दूसरी तरफ, राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं, जिसके लिए वह आज अपना नामांकन दाखिल करने हाजीपुर के अनुमंडल मुख्यालय में पहुंच गए हैं।

नामांकन दाखिल करने पहुंचे तेजस्वी
राजद नेता तेजस्वी यादव बड़े भाई तेजप्रताप यादव के साथ राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के लिए हाजीपुर के अनुमंडल मुख्यालय पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां आने से पहले अपनी मां का आशीर्वाद भी लिया।

लालू जी को याद कर रहे हैं बिहार के लोग: राबड़ी देवी
तेजस्वी यादव ने पर्चा दाखिल करने से पहले अपने मां राबड़ी देवी और बड़े भाई तेजप्रताप यादव का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर राबड़ी देवी ने कहा, बिहार के लोग और पार्टी कार्यकर्ता लालू जी को याद कर रहे हैं।

सरकार बनी तो पहली कैबिनेट मीटिंग में 10 लाख युवाओं को नौकरी देने पर लगेगी मुहर
वहीं, नामांकन से पहले तेजस्वी यादव ने कहा है कि यदि हम सरकार बनाते हैं, तो पहली कैबिनेट मीटिंग में हम जो पहली चीज करेंगे, वह है 10 लाख युवाओं को नौकरी देना। ये सरकारी नौकरी होंगी। तेजस्वी ने कहा, बिहार में बेरोजगारी की दर 46.6 फीसदी है। बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और पलायन के आतंक पर उनका (सरकार) क्या कहना है? 15 साल में उनके डबल इंजन सरकार ने क्या किया? यह उनके एजेंडे से हटने की कोशिश है लेकिन हम एजेंडे पर चुनाव लड़ना चाहते हैं।

 

Exit mobile version