Sunday, May 17, 2026
Latest:
Latest

शरद यादव और अली अनवर की राज्य सभा सदस्यता खत्म

जेडीयू के बागी नेता शरद यादव और अली अनवर को सोमवार रात राज्यसभा से अयोग्य करार दिया गया। राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू की तरफ से देर रात शरद यादव को भेजे गए पत्र में यह जानकारी दी गई। रात करीब साढ़े दस बजे शरद यादव के निवास पर भेजे गए 23 पन्नों के पत्र में कहा गया है, ‘‘तत्काल प्रभाव से आपकी राज्यसभा की सदस्यता खत्म की जा रही है।’’ शरद यादव फिलहाल चुनाव प्रचार के सिलसिले में गुजरात में हैं। राज्यसभा के सभापति जद यू के इस तर्क से सहमत थे कि दोनों वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए और विपक्षी दलों के कार्यक्रमों में शामिल होकर ‘‘स्वेच्छा से अपनी सदस्यता त्याग दी।’’ जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन से हटने और भाजपा के साथ गठबंधन करने के बाद यादव ने विपक्ष से हाथ मिला लिया था। यादव को पिछले वर्ष सदन के लिए चयनित किया गया था और उनका कार्यकाल 2022 में खत्म होने वाला था। अनवर का कार्यकाल अगले साल की शुरुआत में खत्म होने वाला था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply