शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर किया तंज, कहा- ‘दो लोगों की सेना’ ने तोड़ दी अर्थव्यवस्था की कमर

न्यूज डेस्क। शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर के कहा कि अपने देश को बचाने के लिए एक आदनी का शो और दो लोगों की सेना को हटाए और देश के नए और साहसिक चेहरे राहुल गांधी को आगे लाने में मदद करें और सभी इसके लिए एक साथ खड़े हो. जय बिहारी, जय पटना, जय हिंद।
बीजेपी से कांग्रेस में शामिल होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा पीएम मोदी और अमित शाह को लेकर और भी मुखर हो उठे हैं. बीजेपी के शीर्ष नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दो लोगों की सेना द्वारा थोपी गई नोटबंदी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) ने देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी. पूर्व भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं.
शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर के कहा कि अपने देश को बचाने के लिए एक आदनी का शो और दो लोगों की सेना को हटाए और देश के नए और साहसिक चेहरे राहुल गांधी को आगे लाने में मदद करें और सभी इसके लिए एक साथ खड़े हो. जय बिहारी, जय पटना, जय हिंद.
बता दें कि इस बार पटना साहिब सीट पर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे शत्रुघ्न सिन्हा का मुकावला बीजेपी उम्मीदवार और केंद्र सरकार रविशंकर प्रसाद से है. 2008 में हुए परिसीमन के बाद यह सीट अस्तित्व में आई थी. 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने शत्रुघ्न सिन्हा को इस सीट पर प्रत्याशी बनाकर भेजा था. शत्रुघ्न दोनों ही बार यहां से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे.








