वेलेंटाइन डे पर दे अपनी मोहब्बत को हीरे के बर्गर का नजराना

मेसाचुएट्स। मोहब्बत में जान कुर्बान करने वाले किस्से कहानी तो आपने बहुत सुने होंगे, महंगे तोहफे प्यार के इजहार की कहानी भी सदियों से कही और सुनी जा रही है। कुल मिलाकर यह प्यार शब्द एक ऐसी चीज है जहां हर सीमा खत्म हो जाती है। कम से कम धन-दौलत तो प्यार के सामने कुछ भी नहीं है इसलिए हीरे को सदियों से मोहब्बत का हसीन नजराना माना जाता है।

अब बात करते हैं आपकी मोहब्बत की पसंद की। किसी को जश्ने बहार गुलाब पसंद है तो किसी को ज्वेलरी गिफ्ट में पाकर उससे सजने संवरने का। कोई लांग ड्राइव पर जाने का शौकीन है तो किसी को अपनी मोहब्बत के साथ कुछ गुजारना से ही बड़ा सुकून मिलता है, लेकिन अगर आपकी मोहब्बत को खाने-खजाने का शौक है तो फिर इस वेलेंटाइन डे पर आपके लिए कुछ खास डिश या तोहफा आपका इंतजार कर रहा है, जिसको बेशक आप बेहद पसंद करेंगे और पहली नजर में तो देखकर इसको पेश ए खिदमत करने की ख्वाहिश भी करेंगे।

हम बात कर रहे हैं वेलेंटाइन डे स्पेशल में एक बर्गर की, जिसको तैयार किया गया है अमेरिका में मेसाचुएट्स के पॉल रेस्टॉरेंट ने। सामान्य से नाम वाला यह बर्गर अपने आप में बेहद खास अंदाज लिए हुए है। इस बर्गर के टॉप पर 7/8 कैरेट डायमंड की एक रिंग लगी हुई है जिसकी कीमत है 2 लाख रूपये। इसकी कीमत से इसकी खासीयत का अंदाज लगाया जा सकता है।

तो लब्बोलुबाब यह है कि यदि आपकी जेब इजाजत देती है और आप अपने पार्टनर से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं तो इस बर्गर का लुत्फ उठाइए और अपनी मोहब्बत को नया अंदाज दिजिए।

Exit mobile version