वूमेन्स प्रेस क्लब के कार्यक्रम में अभिनेत्री से “कांग्रेस नेत्री” बनीं नगमा बोलीं-महिला सुरक्षा अभी भी मुख्य मुद्दा
इंदौर। रविवार को वुमेन्स प्रेस क्लब मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस समारोह खंडवा रोड स्थित समारोह परिसर में धूमधाम से मनाया गया ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में मशहूर फिल्म अभिनेत्री और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नगमा ने “21वी सदी में महिला” विषय पर परिसंवाद पर अपने विचार रखते हुए वर्तमान में महिला सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए भाजपा की सरकार को महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया।
नगमा ने वूमंस प्रेस क्लब की गतिविधियों की प्रसंसा करते हुए कहा कि महिला पत्रकारों का प्रतिनिधित्व करने वाली इस संस्था का कार्य प्रशंसनीय हैं।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप वरिष्ठ पत्रकार अफसाना अहमद मुम्बई, अर्चना जायसवाल मध्यप्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष शोभा ओझा, मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी, सोनाली दुबे सहायक पुलिस महानिरिक्षक इन्दौर एवं निधि नित्या साहित्यकार जबलपुर नेे भी विषय पर अपने विचार रखे।
वुमेंस प्रेस क्लब अध्यक्ष शीतल राय ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए स्वागत उदबोधन दिया। कार्यक्रम का आभार अनुपमा सिंह ने किया । इस अवसर पर वुमन्स प्रेस क्लब ने शहर और प्रदेश की उन महिलाओं का सम्मान किया गया जिन्होंने अपने क्षेत्र में महिलाओं का प्रतिनिधित्व कर एक अलग मुकाम हासिल किया है।
कार्यक्रम का संचालन सुनयना शर्मा ने किया। परिसंवाद और सम्मान समारोह के पश्चात जुबेर हाशमी, सारेगामा फेम, मुंबई ने अपने गीतों से आयोजित संगीत निशां में समां बांध दिया।
सम्मानित होने वाली महिलाएं-
आर्यमा सान्याल एयरपोर्ट डायरेक्टर इंदौर
श्रीमती प्रीति अग्रवाल डायरेक्टर पोस्टल सर्विस इंदौर