Site icon Yashbharat.com

विषपान से युवती व किशोरी गंभीर

yashbharat mono

कटनी। कोतवाली व एनकेजे थाना अंतर्गत दो अलग-अलग मामलों में युवती व किशोरी को विषपान के बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का उपचार जारी है। दोनों ही मामलों में परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में हीलाहवाली का आरोप लगाया है।

इस संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एनकेजे थाना अंतर्गत निवासी एक 22 वर्षीय युवती ने कल रविवार की दोपहर विषपान कर लिया। उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया गया। जिला चिकित्सालय में उपचार युवती ने अपने बयान में बताया कि उसके घर के समीप ही रहने वाले एक नाबालिग ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और तीन बार घर से भगा कर ले गया। इस दौरान उसने लगभग दो माह पूर्व उसने नाबालिग से मैहर के शारदा मंदिर में प्रेमविवाह भी कर लिया। जिसके बाद वह नाबालिग के साथ उसके घर पर ही रहने लगी लेकिन पखवाड़े भर पूर्व नाबालिग के माता-पिता ने उसके साथ मारपीट करते हुए घर से भगा दिया। जिसके बाद वह मायके में आकर रहने लगी और अपने आपकों को नाबालिग की पत्नी होने का दर्जा दिलाने पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के पास शिकायत लेकर पहुंची। जहां से उसकी शिकायत जांच के लिए महिला थाना भेज दी गई। युवती का आरोप है कि महिला थाने में उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने की बजाय उस पर ही शिकायत वापस लेने दबाव बनाया जाने लगा। जिससे परेशान होकर उसने गतदिवस विषपान कर लिया। उधर विषपान की दूसरी घटना में कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निवासी कक्षा 12वीं की 17 वर्षीय छात्रा को भी विषपान के बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि छात्रा कल रविवार की सुबह घर से परीक्षा की तैयारी करने के लिए निकली थी। वापस घर लौटने पर उसे उल्टियां शुरू होने पर परिजन जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां जांच के बाद पता चला कि विषपान के कारण उसे उल्टियां हो रही हैं। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि उसकी देवरानी के भाई सूरज उर्फ राघवेन्द्र ने उसे जहर खिलाया है। गौरतलब है कि पीड़िता की चाची ने लगभग डेढ़ माह पूर्व उसके पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया था। इस मामले में भी पुलिस पर कार्रवाई में हीलाहवाली करने का आरोप परिजनों ने लगाया है।

Exit mobile version