विवि-कॉलेजों में चलेगा कैच द रेन

नई दिल्ली। देशभर के विश्वविद्यालय और कॉलेजों में इस बार मानसून की एक-एक बूंद सहेजने के लिए कैच द रेन अभियान चलेगा।विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी ने देशभर के विश्वविद्यालय और कॉलेजों को इस अभियान से जुड़ते हुए बारिश की बूंदों को सहेजने के निर्देश दिए हैं।

सेक्रेटरी प्रो.रजनीश जैन के निर्देशों के अनुसार विवि और कॉलेजों को ऐसे उपाय करने होंगे जिससे बारिश का पानी एकत्र होकर जमीन में पहुंच सके। इसके लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम सहित पानी एकत्र करने के विभिन्न उपाय करने को कहा है।

वहीं, कुछ विविविवि कैंपस में बारिश का पानी सहेजने के लिए 35 रेन वाटर हार्वेस्टिंग यूनिट लगी हुई हैं, तथा बारिश का पानी धरती की कोख में पहुंचाने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग यूनिट लगा रखी हैं।

वहीं समय पर नियुक्ति नहीं तो विश्वविद्यालयों का फंड रुकेगा
विश्वविद्यालयों की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर गंभीरता न दिखाने पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) गंभीर हो गया है। आयोग ने विश्वविद्यालयों से शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया की जानकारी दस नवंबर तक मांगी है।

यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से देश के सभी विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों को लिखे पत्र में चेताया है कि इस आदेश का अवहेलना करने पर विश्वविद्यालय का फंड भी रोका जा सकता है। मालूम हो, यूजीसी ने जून महीने में सभी विश्वविद्यालयों को शिक्षकों के खाली पद भरने को कहा था। पांच महीने बाद भी ज्यादातर विश्वविद्यालय ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है

Exit mobile version