जबलपुर। होमसाइंस कॉलेज की छात्राओं के लिए ड्रेस कोड व्यवस्था शुक्रवार को लागू होने से पहले ही विवादों में आ गई। कॉलेज की ही एक छात्रा ने सलवार-सूट पर आपत्ति दर्ज कराते हुए इसकी शिकायत सीएम हेल्प लाइन में कर दी। छात्रा का कहना है कि मैं सलवार नहीं, ट्राउजर पहनकर ही कॉलेज आऊंगी। अन्य छात्राएं भी ड्रेस कोड में आने से कतरा रही हैं। लिहाजा कॉलेज प्रबंधन ने शुक्रवार से लागू की जाने वाली ड्रेस कोड व्यवस्था को अब 20 अगस्त तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। इसके पहले कॉलेज प्रबंधन ने शासन के आदेश का हवाला देते हुए छात्राओं को 10 अगस्त से नीले सलवारसूट और नीले दुपट्टे में आने का फरमान जारी किया था।
15 दिन पहले चस्पा की सूचना –
कॉलेज प्रबंधन ने 15 दिन पहले सूचना बोर्ड में निर्धारित ड्रेस में कॉलेज आने की सूचना बोर्ड में चस्पा कर दी थी। इसमें कहा गया था कि शासन के निर्देश पर कॉलेज की स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा की समस्त छात्राओं के लिए यूनिफार्म अनिवार्य रूप से लागू की जा रही है। सिर्फ बुधवार को यूनिफार्म का दिन मुक्त रखा गया है।
इसलिए ड्रेस कोड से बच रही हैं छात्राएं –
जो ड्रेस लागू की जा रही है कि उसमें घुटनों तक हॉफ स्टैंड गोल कॉलर वाला चौकड़ी नीला कुर्ता है, फुल आस्तीन वाला। इसके साथ ही नीले कलर के सलवार के साथ नीला दुपट्टा शामिल है। छात्राएं चाहती है कि कोई दूसरा कलर हो।
कॉलेज में न्यू एडमिशन लेने वाली छात्राओं का कहना है कि अभी उन्होंने यूनिफार्म नहीं ली।
हॉस्टल की एक छात्रा ने सलवार की जगह ट्राउजर या जींस पहनकर आने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में
तक दर्ज करा दी। कॉलेज में करीब 3500 छात्राएं अध्ययनत हैं।
कॉलेज ने कहा-छात्राओं में एकरूपता लाने अनिवार्य किया ड्रेस –
इधर कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि शासन के निर्देश पर ही कॉलेज में ड्रेसकोड अनिवार्य किया जा रहा है।
इससे छात्राओं में एकरूपता रहेगी। आसानी से आईडेंटिफाई भी हो सकेंगी।
कॉलेज में नव प्रवेशित छात्राओं की परेशानी को देखते हुए कॉलेज में अब 20 अगस्त से ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। एक छात्रा ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की है। ड्रेस कमेटी में शिकायत का निराकरण कराया जाएगा।
–अखिलेश अयाची, प्रभारी प्राचार्य, होमसाइंस कॉलेज
-
5 हजार का इनामी बदमाश तरुण पटेल सूरत से गिरफ्तार: कभी भिखारी तो कभी रूप बदलकर महीनों से पुलिस को दे रहा था गच्चा -
जबलपुर में खंदारी जलाशय के किनारे धूप सेंकता दिखा 4 फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत -
B.Com परीक्षा में आउट ऑफ सिलेबस सवाल पर हंगामा, जांच में सामने आई विभाग की लापरवाही -
MP High Court: ‘सरकारी पैसे की बर्बादी बर्दाश्त नहीं’, निजी वकील रखने पर PCCF को हाईकोर्ट का समन; 18 सितंबर को होना होगा पेश -
जबलपुर में ‘इंस्टाग्राम वाली दोस्ती’ पड़ी भारी: मैहर में मांग भरकर मुकरा आशिक, फोटो डिलीट कर युवती को किया दर-दर भटकने पर मजबूर -
जबलपुर में आफत की बारिश: बरगी बांध के 13 गेट खुले, नर्मदा के सभी घाट जलमग्न; बाढ़ जैसे हालात -
रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: धनबाद-कोयंबटूर के बीच शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेस, जबलपुर-कटनी समेत MP के 6 स्टेशनों पर ठहरेगी -
‘मकान मालिक तय करेगा उसे कहाँ रहना है, किराएदार नहीं’: MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, इंदौर के मामले में याचिका खारिज -
जबलपुर का ‘नटवरलाल’ बिल्डर: दूसरे की जमीन का सौदा कर महिला से ऐंठ लिए 34 लाख, पोल खुली तो मामला पहुंचा थाने, 3 पर नामजद एफआईआर -
जबलपुर में नालियों से गुजर रही पेयजल पाइपलाइनों की जांच में लापरवाही पर NGT सख्त: कलेक्टर और नगर निगम को दिए नए अधिकारी तैनात करने के निर्देश -
Jabalpur Crime: बड्डा दादा मैदान के पास पुलिस की घेराबंदी; अटैची और बैग में गांजा लेकर खड़े महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार -
Jabalpur Road Accident: बरेला टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा- अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत -
जबलपुर में स्मार्ट बिजली उपभोक्ताओं को नहीं करना पड़ेगा बिल का इंतजार; ‘Smart Bijli App’ में जुड़े नए अलर्ट फीचर्स, खपत 100 यूनिट के पार होते ही मिलेगा नोटिफिकेशन -
ई-अटेंडेंस के समय में बार-बार बदलाव से परेशान हुए शिक्षक; जबलपुर में अधिकारियों के मौखिक निर्देशों पर जताई नाराजगी -
Jabalpur News: नियमित बसों की मांग को लेकर सड़क पर उतरे सांदीपनी स्कूल के सैकड़ों छात्र; जबलपुर-पाटन मार्ग किया जाम, वाहनों की लगी कतारें -
लोकायुक्त ट्रैप मामले में जबलपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; ‘रिश्वत की मांग साबित न होने पर केवल रकम बरामदगी के आधार पर नहीं दे सकते सजा’, कर्मचारी बरी -
जबलपुर समेत डिंडौरी व सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा; ब्लिंकिट स्टोर से गोवर्धन घी जब्त, 6 सैंपल भोपाल लैब भेजे -
मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून; महाकौशल और विंध्य समेत जबलपुर-कटनी में भारी बारिश का अलर्ट जारी -
Jabalpur Railway Station Fire: जबलपुर स्टेशन पर हड़कंप; GM के विशेष RA कोच में लगी भीषण आग, OHE लाइन तक उठीं लपटें -
रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार; ग्वालियर में भिंड से आया 2,200 किलो अमानक मावा जब्त, कीमत ₹7 लाख से अधिक
