Site icon Yashbharat.com

विराट और रोहित के शतकों से भारत की वेस्टइंडीज पर धमाकेदार जीत

15 55 05897507000000 ll

Indian cricket team bowler Khaleel Ahmed (R) is hugged by team captain Virat Kohli (C) after he dismissed West Indies batsman Kieran Powell (L) during the first one day international (ODI) cricket match between India and West Indies at Barsapara Cricket Stadium in Guwahati on October 21, 2018. (Photo by SAJJAD HUSSAIN / AFP) / ----IMAGE RESTRICTED TO EDITORIAL USE - STRICTLY NO COMMERCIAL USE----- / GETTYOUT

गुवाहाटी। कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के शतकों और उनके बीच हुई रिकॉर्ड साझेदारी से भारत ने रविवार को वेस्टइंडीज पर पहले वनडे में 8 विकेेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। 323 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 41.2 ओवरों में 2 विकेट पर लक्ष्य हासिल किया। रोहित शर्मा 152 और अंबाती रायुडू 22 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले शिमरोन हेटमायर के शतक (106) और किरोन पॉवेल की फिफ्टी (51) से वेस्टइंडीज ने वेस्टइंडीज ने 8 विकेट पर 322 रन बनाए।

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही जब शिखर धवन मात्र 4 रन बनाकर आउट हुए। वे डेब्यू मैच खेल रहे शेन थॉमस की गेंद पर बोल्ड हुए। विराट ने इसके बाद आक्रामक बल्लेबाजी की और एश्ले नर्स की गेंद पर चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। वे 35 गेदों में 10 चौकों की मदद से फिफ्टी तक पहुंचे। यह उनकी 49वीं फिफ्टी हैं। रोहित ने थॉमस की गेंद पर 1 रन लेकर फिफ्टी पूरी की। यह उनकी वनडे में 37वीं फिफ्टी है। विराट ने शतक पूरा किया। यह उनका वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवां और वनडे में कुल 36वां शतक है।

रोहित ने एश्ले की गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया। वे 84 गेंदों में 10 चौकों और 5 छक्कों की मदद से शतक तक पहुंचे। यह उनका 20वां वनडे शतक है। विराट स्पिनर बिशू की गेंद को आगे निकलकर खेलने में चूके और विकेटकीपर शाई ने उन्हें स्टंप कर दिया। उन्होंने 107 गेंदों में 21 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 140 रन बनाए। उनके और रोहित के बीच दूसरे विकेट के लिए 246 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई। यह लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी हैं।

भारत ने पहले वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हेमराज के लिए डेब्यू मैच अच्छा नहीं रहा और वे 9 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद को स्टम्प्स पर खेल बैठे। पॉवेल ने चहल की गेंद पर 1 रन लेकर फिफ्टी पूरी की। वे 36 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से फिफ्टी तक पहुंचे। यह उनकी भारत के खिलाफ तीसरी और कुल नौवीं फिफ्टी है। पॉवेल 51 रन बनाने के बाद खलील की गेंद पर लांग ऑन पर धवन को कैच थमा बैठे। वे 51 रन बनाकर आउट हुए। अब उम्मीदें अनुभवी मार्लोन सैमुअल्स पर टिक गई थी लेकिन वे बगैर खाता खोले चहल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।

शाई होप 32 रन बनाकर शमी के शिकार बने। शिमरोन हेटमायर ने 41 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से फिफ्टी पूरी की। इसके बाद शिमरोन हेटमायर ने रोवमैन पॉवेल (22) के साथ पांचवें विकेट के लिए तेजी से 74 रनों की भागीदारी की। रोवमैन को जडेजा ने बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। हेटमायर ने शमी की गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया। उन्होंने 74 गेंदों में 6 चौकों ओर 6 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। यह उनका तीसरा वनडे शतक है। उन्होंने इससे पहले बांग्लादेश और यूएई के खिलाफ शतक जड़े थे।

हेटमायर शतक पूरा करने के बाद जडेजा की गेंद को स्वीप करने के चक्कर में पंत को कैच थमा बैठे। वे 106 रन बनाकर आउट हुए। चहल ने एश्ले नर्स को एलबीडब्ल्यू किया, उन्होंने रिव्यू लिया लेकिन उन्हें कोई लाभ नहीं मिला। चहल ने 41 रनों पर 3 विकेट लिए। मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा को 2-2 विकेट मिले।

Exit mobile version