अंतराष्ट्रीय

विमान में यात्री के शरीर से आ रही दुर्गंध से चार बेहोश, उतारा प्लेन

फारो (पुर्तगाल)। शरीर से आने वाली दुर्गंध को लेकर अक्सर लोगों को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। हालांकि, आजकल बाजार में कई ऐसे प्रोडक्ट हैं जो इसे कम करने में मदद करते हैं लेकिन खत्म नहीं कर पाते। कई बार यह दुर्गंध इतनी ज्यादा होती है की आसपास बैठे लोक परेशान हो जाते हैं। लेकिन पुर्तगाल में तो कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद एक विमान की आपात लैंडिंग करवानी पड़ गई।emergency landing 201862 13290 02 06 2018

दरअसल, ट्रांसिविया एयरलाइन के विमान बोइंग-737 ने नीदरलैंड के शिफॉल एयरपोर्ट से स्पेन के लिए उड़ान भरी। विमान के उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद इसमें सवार यात्री के बदन से आ रही बदबू ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया।

धीरे-धीरे यह बदबू इतनी ज्यादा हो गई कि कुछ यात्रियों को उल्टी होने लगी तो कुछ बेहोश हो गए। विमान में यात्रियों की ऐसी हालत देख क्रू मेंबर्स ने इस यात्री को विमान में बंद कर दिया। लेकिन तब तक हालात काफी बिगड़ चुके थे और आखिरकार पायलट ने मजबूरन विमान की फारो हवाई अड्डे पर एमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

इसके बाद यात्री को विमान से उतार दिया गया। जानकारी के मुताबिक उसे बस से रवाना किया गया। विमान में यात्रा कर रहे बेल्जियम के पीट वेन ने बताया कि यात्री के बदन से असहनीय दुर्गंध आ रही थी। ऐसा लग रहा था कि वह कई हफ्तों से न नहाया हो। पीट ने कहा कि बदबू के मारे कई यात्री बीमार पड़ गए। उधर, ट्रांसिविया एयरलाइन ने भी ‘चिकित्सीय कारणों’ से विमान की एमरजेंसी लैंडिंग की पुष्टि की। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि मेडिकल कारणों से विमान को उतारना पड़ा लेकिन ये भी सही है कि उस इंसान के बदन से बदबू आ रही थी।

इससे पहले भी करनी पड़ी है लैंडिंग

ये पहली बार नहीं है जब ट्रांसिविया एयरलाइन में किसी यात्री की अजीब हरकत की वजह से विमान को उतारना पड़ा। इससे पहले फरवरी में ट्रांसिविया एयरलाइंस की उड़ान एचवी-6902 को वियना में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। दो लोगों ने एक सहयात्री के विमान में गैस छोड़ने (फार्टिंग) को लेकर आपत्ति जताई थी। विमान के पायलट दल के अनुरोध और शिकायतों के बावजूद वह गैस छोड़ता रहा। जिसके बाद बाकी यात्रियों से भी उसका झगड़ा हुआ। यात्रियों के गुस्से के कारण पायलट ने वियना में लैंडिंग करने को कहा। लैंडिंग के बाद ऑस्ट्रियाई पुलिस ने विमान से चार यात्रियों को निकाल दिया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply