Site icon Yashbharat.com

विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के हाथों हुआ बरही का सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड लोकार्पित

IMG 20191212 WA0022

बरही-मुख्यमंत्री अधोसंरचना से बरही में 3 करोड़ की लागत से नवनिर्मित बस स्टैंड का लोकार्यपण क्षेत्र के विधायक व पूर्व राज्यमंत्री संजय सत्येंद्र पाठक के कर कमलों से हुआ।

नए बस स्टैंड का नाम पूर्व केबिनेट मंत्री श्री सत्येंद्र पाठक की स्मृति में बाबा विजयनाथधाम रखा गया है। बस स्टैंड लोकार्यपण समारोह के दौरान नगर के विभिन्न विकास कार्य का भी भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता रंगलाल पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष सरस्वती सतीश तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण व स्थानियजनो की मौजूदगी रही।

गौरतलब है कि नए बस स्टैंड के नामकरण को लेकर कुछ तथाकथित कांग्रेसजनों द्वारा विरोध के स्वर मुखर किए गए थे, शासन-प्रशासन स्तर पर दबाब बनाए गए थे, सड़क में उतरकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन कार्यक्रम के दौरान विरोध करने वाले एक भी व्यक्ति नजर नही आए।

 

Exit mobile version