Site icon Yashbharat.com

विधायक संजय पाठक ने उठाया मामला: बाणसागर डूब प्रभावित पीड़ितों के आवेदन ही गुमा दिये

sanjay pathak

भोपाल। बाणसागर डूब प्रभावित क्षेत्रों के अनेक लोगों को अब तक मुआवजा वितरण नहीं हो सका है। जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा अंतर्गत डूब क्षेत्र में कई गांव प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। क्षेत्रीय विधायक संजय पाठक ने कल विधान सभा मे शून्यकाल के दौरान यह मामला प्रमुखता के साथ उठाया।  श्री पाठक ने यह भी बताया कि कई पात्र लोगों के आवेदन तक गायब हो गए यह बेहद चिंताजनक है।

विधानसभा में  विधायक  संजय सत्येन्द्र पाठक ने बाणसागर बांध परियोजना के डूबक्षेत्र प्रभावित लोगों के रुके हुए मुआवजे पर सरकार का ध्यानाकर्षण कराते हुए कहा कि ग़ैरतलाई एवं इटौरा क्षेत्र के बाणसागर बांध परियोजना के डूब क्षेत्र क्रमांक 5-6 के प्रभावित लोगों को मुआवजा अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है कई दफे इस बारे में पत्राचार किया गया मगर मुआवजा लंबित है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के किसानों जिनकी जमीन बाणसागर परियोजना डूब गई है व मुआवजा लम्बित है उन्होंने मुआवजा राशि दिलाने हेतु आयोजित शिविरों (2017 एवं 2018) में रीवा सम्भाग के कमिश्नर को इटौरा में 37 एवं ग़ैरतलाई में 165 आवेदन दिये थे जिनका कोई न तो निराकरण हुआ और नही मुआवजा प्राप्त हुआ अधिकारियों द्वारा पीड़ितों के आवेदन भी गुमा दिये है जिसकों लेकर किसानों में रोष है। यदि जल्द से जल्द अधिकारियों एवं मुआवजा वर्तमान दर पर ऑनलाइन वितरण पर कार्यवाही नही होती तो स्थिति विस्फोटक हो सकती है ।

Exit mobile version