Site icon Yashbharat.com

विधायक संजय पाठक के सवालों पर घिरा ACC कैमोर व अमेहटा का मैनेजमेंट, देता रहा गोलमोल जवाब, जमकर लगी क्लास

IMG 20230405 WA0060

Katni विजयराघवगढ़ के एसडीएम कार्यालय में ACC कैमोर प्लांट एवं अमेहटा प्लांट और SAIL कुटेश्वर माइंस में स्थानीय लोगों को रोजगार, एसीसी द्वारा किसानों की सहमती के बगैर अवैध खनन कर लाखों टन लाइम स्टोन निकालने, मजदूरों स्थानीय ठेकेदारों के 3 करोड़ से अधिक रुपयों के भुगतान न करने के सम्बन्ध में तीनों उद्योगों के प्रबंधन एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय जनहितैषी मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमे पिछली बैठक में विधायक श्री पाठक द्वारा 37 सूत्री मांगों पर जिला प्रशासन द्वारा एसीसी के दोनों प्लांट मैनेजमेंट से बिंदुवार जवाब मांगें गए ।

खास बातें

 

जिसके अधिकतर सवालों के जवाब से जिला कलैक्टर एवं विधायक संजय पाठक असंतुष्ट दिखे, श्री पाठक ने अमेहटा के लोगों को रोजगार दिए जाने पर सवाल उठाए उन्होंने पूछा जब से इस विषय पर उन्होंने विधानसभा में प्रश्न उठाया है उसके बाद मेहगांव एवं अमेहटा पंचायत से कितने लोग निर्माणाधीन प्लांट में रोजगार मिला है इसकी आप जानकारी दे पर एसीसी प्रबंधन इसका संतोष जनक उत्तर जानकारी नहीं दे पाया वर्तमान समय में 1800 करोड़ के अमेहटा प्रोजेक्ट में अमेहटा के 1 मजदूरों को भी नही मिल रहा है ।

किसानों की कृषि भूमि पर अवैध कब्जा कर खनन करने वाले सवाल पर भी गोल मोल जवाब दिया गया जिसपर जिला खनिज अधिकारी से जांच कर जुर्माना लगाने जैसी आवश्यक कार्यवाही करते हुए कलैक्टर को रिपोर्ट देने को कहा गया, सीमेंट बनाने में उपयोग होने वाली फ्लाई ऐश जो इंसानों के संपर्क में आने पर कैंसर का कारण बनती है उसे खुले में छोड़ दिए जाने के मुददे पर एसीसी मैनेजमेंट के जवाब से श्री पाठक संतुष्ट नहीं हुए उन्होंने कहा कि मानव जीवन अमूल्य है आपके द्वारा फ्लाई ऐश को जगह जगह डंप किया जा रहा है प्लांट के अंदर भी खुले में स्टोर करके रखा गया है जो उड़कर स्थानीय निवासियों के जीवन के लिए खतरा बन रही है आप पठरा हो या कैमोर दूसरों पर आरोप लगाकर बच नहीं सकते पर्यावरण विभाग इस विषय पर जांच करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

बाहरी ठेकेदारों द्वारा स्थानीय मजदूरों ,सप्लायर, मशीन वालों के 3 करोड़ रुपयों के गबन करने पर कंपनी द्वारा भुगतान कराने पर प्रगति न होने पर जिला कलेक्टर ने एसीसी प्रबंधन से नाराजगी जताई एवं तत्काल निराकरण करने के लिए बोला इस तरह अन्य मुद्दों पर भी श्री पाठक एवं कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा निर्देश दिए। SAIL कुटेश्वर माइंस में स्थानीय लोगों को रोजगार देने के मुद्दे पर भी कुटेश्वर माइंस प्रबंधन से कार्यवाही करने के लिए बोला गया । बैठक में विधायक संजय पाठक जिला कलेक्टर अवि प्रसाद, पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन एसीसी मैनेजमेंट से कैमोर प्लांट हेड वैभव दीक्षित,अमेहटा प्रोजेक्ट से मनोज शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी महेश मंडलोई अन्य अधिकारी, जनपद अध्यक्ष सुधा कोल,उपाध्यक्ष उदयराज सिंह,विजयराघवगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष वसुधा मिश्रा, कैमोर नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा शर्मा मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा,अंकुर गौवर, जयवंत सिंह, प्रमोद सोनी,केशव यादव, लालजी मिश्रा,अजय पप्पू शर्मा,संतोष केवट बीएमएस अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी,हरिओम बर्मन के अलावा आसपास के ग्रामों के सरपंच के साथ अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।

Exit mobile version