Site icon Yashbharat.com

विधान परिषद चुनाव: नीतीश-मोदी समेत 11 को आज मिलेगा निर्वाचन का सर्टिफिकेट

nitish

नई दिल्‍ली। परिषद में जदयू के कोटे से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, रामेश्वर महतो व खालिद अनवर पहुंच रहे हैं जबकि भाजपा ने उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान को विधान परिषद भेजा है

बिहार विधान परिषद के चुनाव में निर्वाचित घोषित सभी प्रत्‍याशियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे. जिन प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है उनमें मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी, पूर्व उपमुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी सहित 11 उम्मीदवार हैं.

बिहार विधान परिषद की कुल 11 सीटों के लिए 11 उम्‍मीदवार ही मैदान में थे. परिषद में जदयू के कोटे से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, रामेश्वर महतो व खालिद अनवर पहुंच रहे हैं जबकि भाजपा ने उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान को विधान परिषद भेजा है. कांग्रेस ने एकमात्र सीट से प्रेमचंद मिश्रा को परिषद भेजा है.

राजद की ओर से विप जाने वालों में राबड़ी देवी, रामचंद्र पूर्वे, सैयद खुर्शीद मोहसीन हैं वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष मांझी को भी राजद का समर्थन मिला है. मालूम हो कि विधान परिषद की खाली हुई 11 सीटों के लिये 11 उम्मीदवारों ने ही नामांकन किया था ऐसे में सभी को निर्विरोध चुन लिया गया है.

Exit mobile version