Site icon Yashbharat.com

विजयराघवगढ़ महोत्सव 2023: अंगना पधारो महारानी, मोरी शारदा भवानी.. मनीष अग्रवाल की भजन संध्या पर झूम उठे श्रद्धालु

IMG 20230605 WA0047

कटनी। विजयराघवगढ़ महोत्सव 2023 में कल रात भजन गायक मनीष अग्रवाल अपनी धार्मिक प्रस्तुति से महोत्सव को भक्तिमय बना दिया देर रात तक भजनों, देवी गीतों का दौर चलता रहा और दर्शकों की भीड़ मंत्रमुग्ध होकर इस आयोजन की साक्षी बनी रही।

जैसे ही जबलपुर के भजन गायक मनीष अग्रवाल ने अंगना पधारो महारानी, मोरी शारदा भवानी यह गीत प्रारंभ किया उपस्थित भीड़ झूमने पर विवश हो गई। गायक कलाकार मनीष अग्रवाल द्वारा मां की आराधना से कार्यक्रम की प्रस्तुति प्रारंभ की गई ! “कालो की काल महाकाली भवानी माई कलकत्ता वाली” “भक्तों की लागी लगन घंटा बाजे टनाटन” “चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है” “भोला शिव शंकर की बारात आ गई” “दमा दम मस्त कलंदर” “बांके बिहारी की देख छटा मेरो मन हो रहा लटा पटा” आदि बहुत से धार्मिक गीत गाए ।

इस दौरान मनीष अग्रवाल व उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में मौजूद समाजसेवी यश पाठक द्वारा भजन गायक मनीष अग्रवाल का महोत्सव समिति की ओर से सम्मान किया गया। वहीं जनपद उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चैहान, रंगलाल पटेल, मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, अजय शर्मा, कैमोर नगर परिषद अध्यक्ष संतोष केवट, शिक्षक हरीश दुबे, पार्षद रमाकांत तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनारायण गुड्डा सोनी, युवा मोर्चा के गोलू मिश्रा, भवानी राजा मिश्रा आदि ने भी अंगना पधारो टीम का स्वागत शाल श्रीफल से किया।

भक्तिमय हुए कार्यक्रम के दौरान कैमोर नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने भी शानदार भजन प्रस्तुत किया। गौरतलब है कि विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक द्वारा विजयराघवगढ़ महोत्सव में 15 मई से 15 जून तक लगातार धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। भजन संध्या में नगर परिषद अध्यक्ष वसुधा मिश्रा, मनीषा शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष उदयराज सिंह,संतोष केवट,हरिओम बर्मन,मनीष मिश्रा,जयवंत सिंह ,प्रमोद सोनी,अजय शर्मा, अनिल गुड्डू शर्मा सहित कटनी एवं विजयराघवगढ़ के हजारों हजार लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version