Sunday, April 5, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

वाह कटनी: खिरहनी का अंडरपास बना स्वीमिंग पुल, बच्चे ले रहे खतरनाक आनंद

कटनी। कटनी में कुछ विकास औऱ निर्माण कार्य ऐसे हैं जो नासूर से बन गए हैं। कटनी नदी का पुल, ट्रांसपोर्ट नगर और सबसे अहम खिरहनी ओव्हरब्रिज के नीचे बना अंडर पास । इस अंडर पास को बने 2 वर्ष से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन न तो इसकी एप्रोच रोड तैयार हो पाई न ही यह जनता के आवागमन के लिए चालू हो सका। आज जब इस अंडर पास का नजारा आप देखेंगे तो दंग रह जाएंगे। क्योंकि इस अंडर पास एक खतरनाक स्विमिंग पूल का रूप ले चुका है।

20190929 185616

छोटे छोटे बच्चे इसमे काफी ऊंचाई से छलांग मार रहे हैं कुछ तैराकी सीख रहे हैं तो कुछ इसे देखकर लुफ्त ले रहे हैं न तो डूबने के डर न ही ट्रेन आने की चिंता। सचमुच इस नजारे को देखकर किसी के भी मुह से वाह कटनी निकल सकता है। जनप्रतिनिधियों के घर पास में हैं एक पुलिस चौकी भी नजदीक मगर किसी को किसी हादसे की चिंता नहीं है।

20190929 185546

दरअसल खिरहनी अंडर पास के निर्माण को कई वर्ष बीत चुके कभी बिजली का खम्बा तो कभी रेलवे का मेगा ब्लाक और फिर एप्रोच रोड निर्माण में कतिपय आपत्तियों से यह शुरू नहीं हो पाया। ताजा विवाद यहां पानी की निकासी के लिए रेलवे की पाइप लाइन का डाला जाना है। जिसे नगर निगम अपनी जमीन से निकलने नहीं दे रही और रेलवे अपनी जमीन से डालना नहीं चाह रहा।

20190929 185637

कुलमिलाकर अंडर पास खटाई में ही पड़ा है। कई दिनों से बारिश के बाद अब इसमे पानी भर गया है जिसमे बच्चे जान की परवाह या यूं कहें अनजाने में खतरनाक स्वीमिंग कर रहे हैं। सचमुच कटनी अजब है सबसे गजब है।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=389294892002308&id=100027654004944

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply