Saturday, May 16, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

वाघ-बकरी ग्रुप के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई को सड़क में कुत्तों ने दौड़ाया, गिरने से हुई मौत

Parag Desai Passes Away वाघ-बकरी ग्रुप के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई की सड़क में कुत्तों के दौड़ाने के कारण गिरने से सिर में लगी चोट से मौत हो गई। 15 अक्टूबर को जब वह सड़क पर कुत्तों से बचने की कोशिश कर रहे थे, तब देसाई अपने घर के बाहर गिर गए और उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया। एक सुरक्षा गार्ड ने परिवार को घटना के बारे में सूचना दी और देसाई को इलाज के लिए पास के शेल्बी अस्पताल ले जाया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, एक दिन की निगरानी के बाद उन्हें सर्जरी के लिए ज़ाइडस अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। वह पिछले एक हफ्ते से अस्पताल में वेंटीलेटर पर थे। वहीं रविवार देर रात स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण उनकी मौत हो गई।

वाघ-बकरी ग्रुप के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई परिवार की चौथी पीढ़ी के सदस्य थे, जो 1892 में नारनदास देसाई द्वारा स्थापित कंपनी के व्यवसायों को सँभालते थे। देसाई के परिवार में उनकी पत्नी विदिशा और बेटी परीशा हैं।

चाय के स्वाद के विशेषज्ञ थे पराग देसाई

पराग और उनके चचेरे भाई पारस 1990 के दशक में पारिवारिक व्यवसाय में शामिल हुए थे। पराग, लॉन्ग आइलैंड यूनिवर्सिटी, यूएसए से एमबीए करने के बाद वाघ बकरी टी ग्रुप के बोर्ड में दो कार्यकारी निदेशकों में से एक थे। वह कंपनी की बिक्री, विपणन और निर्यात को संभालते थे। बताया जाता है कि देसाई को चाय की काफी अच्छी परख थी। वह एक कुशल कारोबारी होने के साथ ही चाय के विशेषज्ञ भी थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम