उत्तरप्रदेश

वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण पर केस दर्ज, महिला ने लिखाई FIR

वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण पर केस दर्ज, महिला ने लिखाई FIR, वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण पर केस दर्ज, महिला ने लिखाई  ।शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रह चुके वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह के खिलाफ सआदतगंज थाने में विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

 

इंस्पेक्टर सआदतगंज के मुताबिक बृहस्पतिवार को हातानूरबेग निवासी कनीज फातिमा की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। उनका आरोप है कि बीती 27 जनवरी को वसीम रिजवी ने फेसबुक पर इस्लाम धर्म, पैगंबर, उनकी पत्नी और कुरान को लेकर आपत्तिजक टिप्पणी की थी।

इसके बाद आरोपी ने उस आपत्तिजनक पोस्ट को डिलीट कर दिया था। पीड़ित का कहना है कि इस मामले में उन्होंने पुलिस से भी शिकायत की थी, पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अंत में उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर सआदतगंज थाने में केस दर्ज किया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम