Monday, May 11, 2026
Latest:
FEATUREDkatniLatest

लौह पुरूष की जयंती पर SP ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

कटनी। लौह पुरूष की जयंती पर SP ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने एसपी कार्यालय में पदस्थ सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को एकता, अंखडता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए ”राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मनोज केडिया, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत, स्टेनो रामशरण महोबिया सहित कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम