Site icon Yashbharat.com

MSW को लेकर मांगी गई जानकारी देने में हीलाहवाली 2 निगम अधिकारियों को मंहगी पड़ी, 33 हजार जुर्माना

images 3

कटनी। नगर निगम के स्वास्थ अधिकारी एम. एल. निगम के विरुद्ध 17500 रुपये की शास्ती एवं सम लोकसूचना अधिकारी उपयंत्री सुरेंद्र मिश्रा के विरुद्ध 7500 की शास्ती राज्य सूचना आयोग ने अधिरोपित की है।

राज्य सूचना आयोग की इस कार्रवाई से नगर निगम में हड़कंप है। दरअसल आरटीआई एक्टिविस्ट विकास बाझल के द्वारा मांगी गई एक जानकारी देने में हीलाहवाली करने पर यह दण्ड अधिरोपित किया गया है।

साथ ही नगर निगम आयुक्त को आवेदक विकास बाझल को अपील व्यय, श्रम, एवं धन की क्षतिपूर्ति हेतु 8000 की राशि भुगतान करने का आदेश भी जारी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक msw से सम्बंधित जानकारी के आवेदनों का निराकरण समय पर नहीं किये जाने की स्तिथी में राज्य सूचना आयोग के द्वारा यह आज तक की गई सबसे बड़ी कार्यवाही है जिसमे प्रथम बार करीब 33000 का जुर्माना किया गया । इस कार्रवाई की निगम गलियारों में चर्चा पूरे दिन चलती रही।

Exit mobile version