Site icon Yashbharat.com

लॉक डाउन चला गया, कोरोना वायरस नहीं, वैक्सीन बनने तक सतर्क रहें- PM मोदी

pm modi

PM modi ने आज अपने सम्बोधन में आम जन से कहा कि हमने लंबा समय तय किया लोग निकल रहे है बाजारों में रौनक लौट रही लेकिन हमें भूलना नही की लॉक डाउन चला गया वायरस नहीं।

PM ने कहा कि भारत का रिकवरी रेट अच्छा है अमेरिका ब्राजील से आंकड़ा बेहतर है। मृत्यु दर भारत का 1000 में 83 है दुनिया के देशो से ज्यादा अच्छा 90 लाख बेड 12 लाख क्वारन्टीन सेंटर 10 करोड़ टेस्ट हो गए है।

टेस्ट की संख्या हमारी ताकत रही। हमारे डॉक्टर नर्स अन्य सभी निः स्वार्थ सेवा कर रहे। यह समय लापरवाह होने का नहीं हाल के दिनों में हम सब ने बहुत सी तश्वीर वीडियो देखी जिसमे लोगो बेफिक्र दिख रहे। अगर लापरवाही बरतते रहे, बिना मास्क  निकल रहे तो अपने परिवार को संकट में डाल रहे हैं। पीएम ने कहा कि दुनिया मे अचानक मामले बढ़ रहे।

पीएम मोदी ने कबीरदास एक पंक्ति भी बताई जिसमे कहा गया कि पकी फसल देखकर खुश या लापरवाही नहीं होना चाहिये इसी तरह जब तक इसकी वेक्सीन नहीं आ जाती सतर्क होना चाहिए।

वैक्सीन पर PM ने कहा कि दुनिया और हमारे देश के वैज्ञानिक जुटे हैं। इसमे कई एडवांस स्टेज पर है। जब भी वेक्सीन आएगी भारत के लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

राम चरित मानस के अनुसार आग, गलती  इसे कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए। त्यौहार का समय उल्लास का है, थोड़ी सी लापरवाही हमे खुशियां देगी। दो गज की दूरी हाथ धोना मास्क लगाना इसका ध्यान रखना होगा। त्यौहार आपके जीवन मे उत्साह उमंग भरें । उन्होंने कहा कि मीडिया के साथियों से कहना चाहता हूं कि वह जनजागरण करें यह देश की सेवा होगी।

Exit mobile version