Site icon Yashbharat.com

लेबर पेन कम करने डॉक्‍टर महिला के साथ कर रहे डांस

doctor

एक्टिविटी । मां बनना इस दुनिया का सबसे सुखद एहसास होता है। ऐसे में लेबर पेन से पहले किसी महिला के डांस की बात सामने आए तो सबको हैरानी होगी। मगर ब्राजील में ऐसे ही एक डॉक्टर हैं, जो लेबर पेन से राहत दिलाने के लिए नाचने को बेहद असरदार मानते हैं।

डॉक्टर फर्नांडो गिडीज इससे जुड़े वीडियो इंस्टाग्राम और दूसरी सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट करते रहते हैं। जिसमें वो गर्भवती महिलाओं के साथ ठुमके लगाते नजर आ जाते हैं। उनके मुताबिक इस तरह नाचने से लेबर पेन को कम करने में मदद मिलती है।

क्योंकि बच्चा पैदा होने के दौरान महिला को काफी दर्द होता है, ऐसे में इस डॉक्टर की ये तकनीक दर्द कम करने में काम आ सकती है। खुद कई डॉक्टर्स का भी ऐसा ही मानना है कि मां के नाचने की वजह से बच्चा भी हरकत में आता है और उसे बाहर निकलने में आसानी होती है।

नाचने से मां के जरूरी अंगों पर बच्चे द्वारा पड़ने वाला दबाव कम होता है। पिछले साल अगस्त में गर्भवती महिला के साथ डॉक्टर फर्नांडो का नाचते हुए वीडियो वायरल होने के बाद वो रातों-रात स्टार बन गए। इस वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट करने के बाद अब तक 242,000 बार देखा जा चुका है। इसके बाद से ही डॉक्टर फर्नांडो को हर कोई ‘डांसिंग डॉक्टर’ बुला रहा है।

Exit mobile version