Friday, May 1, 2026
Latest:
#MP Vidhansabha Electionsअजब गजब

लुधियाना में लड्डुओं की रिकार्ड बुकिंग, सवाल.. कौन खायेगा जीत का लड्डू

वेब डेस्क। यह तो चुनावों के नतीजे आने के बाद पता चलेगा पर इन चुनावों को लेकर अपनी जीत के लिए आश्वस्त उम्मीदवारों ने लड्डुओं की बुकिंग शुरू कर दी है। पंजाब हलवाई एसोसिएशन के प्रधान व केयज लवली स्वीट्स के मालिक नरिन्द्रपाल सिंह ने बताया कि उनके पास 12 किवंटल लड्डुओं के आर्डर बुक हो चुके हैं। बुकिंग कराने वालों में अकाली-भाजपा, कांग्रेस के उम्मीदवार अपनी बुकिंग करा चुके हैं। इसके इलावा सिमरजीत सिंह बैंस की पार्टी की ओर से लड्डुओं की बुकिंग हो चुकी है। नरिन्द्रपाल सिंह ने बताया कि पंजाब के सभी हलवाईयों के पास ऐसे ही आर्डर बुक हुए हैं। उन्हें अभी ओर आर्डर आने की उम्मीद है। वह फिलहाल 35 किवंटल लड्डुओं की तैयारी कर रहे हैं।

एक्जिट पाल के रूझानों से शुरू हुई बुकिंग
उन्होंनेे बताया कि मतदान के बाद जैसे ही एक्जिट पोल के रूझान आने शुरू हुए लड्डुओं की बुकिंग शुरू हो गई।छह तरह के लड्डु उम्मीदवारों की पंसद
नरिन्द्रपाल सिंह ने बताया कि लड्डुओं की छह प्रकार की बुकिंंग के आर्डर उनके पास आए हैं इनमें मोतीचूर, जयपुरी, बेसन, केसर, देसी घी तथा पंजाबी लड्डु के आर्डर शामिल हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply