Site icon Yashbharat.com

लाल बहादुर शास्‍त्री जयंती: प्रधानमंत्री रहते हुए किश्‍तों पर खरीदी थी कार

quote shastri4

देश की कई ऐसी हस्तियां हैं जिन्होंने एक छोटे से वर्ग से उठकर मेहनत करने के बाद देश का सबसे बड़ा पद हासिल किया था। ऐसे लोगों में दिवगंत पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का नाम भी शामिल है। आज यानि 2 अक्टूबर को शास्त्री  जी का जन्मदिन है। 1966 में जन्में शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। इतना ही नहीं 1965 में जब भारत-पाकिस्तान का युद्ध हुआ था तो शास्त्री जी ने ही देश का बहुत ही अच्छे से नेतृत्व किया था। शास्त्री जब प्रधानमंत्री थे तब उनके पास न तो अपना घर था और न ही खुद की गाड़ी। अपने जीवन की पहली गाड़ी शास्त्री जी ने किश्तों में ली थी जबकि वे देश के प्रधानमंत्री थे।

सादा जीवन व्यतीत करने वाले शास्त्री जी ने जब कार खरीदी थी तब उनके बैंक में केवल 7 हजार रुपए थे जबकि उस समय एक फिएट कार की कीमत 12 हजार रुपए थी। बीबीसी के अनुसार इसकी जानकारी शास्त्री जी के बेटे अनिल शास्त्री ने दी। अनिल ने बताया कि पिता जी के पास गाड़ी खरीदने के लिए पूरे पैसे नहीं थे इसलिए फिर हमने मना कर दिया था। बच्चों की बात सुनने के बाद शास्त्री जी ने उसने कहा था कि चिंता मत करो हम बाकी के पैसे लोन पर ले लेंगे।

Exit mobile version