Friday, May 1, 2026
Latest:
jabalpur

लार्डगंज, फुहारा और गंजीपुरा में अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही

यातायात एसपी अमृत मीणा ने संभाला मोर्चा
जबलपुर,प्रतिनिधि। शहर प्रमुख स्थलों लार्डगंज, फुहारा और गंजीपुरा क्षेत्र में कल हुई कार्रवाई के बाद यातायात विभाग ने आज मालवीय चौक, कमानिया गेट और सराफा बाजार में फिर बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए इस क्षेत्र में यातायात में नासूर बन रहे अतिक्रमणकारियों पर बड़ी कार्यवाही की। यातायात की इस कार्यवाही का व्यापारियों ने विरोध भी किया लेकिन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के सामने इन व्यापारियों की एक ना चली और इन्हे अपने अवैध कब्जें हटाने मजबूर होना पड़ा । इस मौके पर कई व्यापारियों का सामान जब्त कर चालानी कार्यवाही करते हुए उनसे जुर्माना वसूल किया गया।यातायात एसपी ने इन्हें दुबारा अतिक्रमण ना करने की चेतावनी भी दी। यातायात एसपी ने कड़े स्वर में इन अवैध कब्जा करने वाले व्यापारियों को दुबारा अतिक्रमण ना करने की चेतावनी भी दी।
कब्जेधारियों में मची भगदड़
फुहारा सहित गंजीपुरा मार्ग में सड़क के बीचोबीच अपनी दुकान जमाए लोगों को जैसे ही यातायात विभाग द्वारा की गई जानकारी की भनक कानों पड़ी इनके बीच भगदड़ मच गयी। ये व्यापारी अपना सामान समेटते हुए दिखाई दिए। वही वे दुकानदार जो सड़क पर अपना सामान फैलाए हुए थे वह भी इस कार्यवाही से भयभीत नजर आए और अपना सामान वापस दुकान में रख दिया।
दुबारा फिर लौटकर आए मीणा
इन क्षेत्रों को यातायात से मुक्त कराने के मजबूत इरादे की बानगी इसी से समझी जा सकती है कि अवैध कब्जा मुक्त होने के बाद एड एसपी अमृृत मीणा ने अकेले ही पैदल घूमकर इस क्षेत्र का फिर भ्रमण किया और उन स्थानों का दुबारा निरीक्षण किया जिन क्षेत्रों को कब्जा मुक्त किया गया था ।
व्यापारियों और रहवासियों ने की कार्रवाई की प्रशंसा
क्षेत्र हमेशा यातायात के अवरोधों से जूझता रहा है जिससे यहां के व्यापारियों और रहवासीयों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था वही यातायात की कार्रवाई की इनके द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
वर्जन
व्यवसायिक क्षेत्र होने के कारण इन क्षेत्रों में यातायात का दबाव अधिक रहता है। हमारी कोशिश है कि इन क्षेत्रों पर रोजाना नजर रख अवैध कब्जा ना होने दे। ताकि सड़क पर फैले ये अवैध यातायात में बाधक ना बन सके।
अमृत मीणा , यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply