Site icon Yashbharat.com

लाठीचार्ज से बिफरी अभाविप, सौंपा उच्च शिक्षा राज्यमंत्री को ज्ञापन

Untitled 1 3

कटनी। जबलपुर में कल अभाविप के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठी चार्ज में घायल हुए प्रांत संगठन मत्री विजय अठवाल सहित अन्य अभाविप नेताओं पर लाठी भांजने के खिलाफ पूरे प्रदेश में अभाविप ने मंत्री, विधायक और भाजपा जनप्रतिनिधियों के आवास तथा कार्यालय में प्रदर्शन किया। कटनी में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री संजय पाठक के सुभाष चौक कार्यालय विजयराघवगढ़ हाउस के बाहर भी अभाविप नेताओं ने नारेबाजी की। राज्यमंत्री श्री पाठक ने प्रवास पर होने के कारण दूरभाष पर अभाविप नेताओं से बात की तथा कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इधर राज्यमंत्री के कार्यालय में कार्यालय सहायक अर्जुन तिवारी ने ज्ञापन लिया। यहां मौजूद तहसीलदार राजेन्द्र शुक्ला को भी अभाविप सदस्यों ने ज्ञापन दिया। इस मौके पर अविनाश गुप्ता, अनुनय शुक्ला, अमित शर्मा, पंकज चौबे, दिलराज अमर सिंह, अजय माली, अखिल मिश्रा, नितेश गौतम, शुभान अली, प्रियंका शुक्ला, आदेश सोनी, अंकित पांडेय, प्रियंका डायर, शिवांकु द्विवेदी, कविता रजक, सरिता रजक, सोनल वाधवा, अनिल पटेल, राहुल सोनी , अतिन अग्रवाल, अमन पांडे, शुभम पांडे, अश्विन खम्परिया, रवि बर्मन, अमन सिंह, अनुराग तिवारी, रजत तिवारी, अभिषेक साकेत, आकाश सिंह, दीपक यादव, प्रदीप पटेल, अजीत तिवारी, जीशान खान, मयंक तिवारी, हिमांशु वर्मा, प्रतीक कंदेले, मयंक रजक आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version