FEATUREDjabalpur

लर्निंग लाइसेंस के लिए टेस्ट की व्यवस्था बंद नहींकरने की तैयारी

जबलपुर,यभाप्र । लर्निंग लाइसेंस की परीक्षा खत्म करने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर नए मोटर व्हीकल एक्ट में प्रावधान लाया जा रहा है। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय इस बारे में कानून ला रहा है, जिसमें आवेदन के साथ ही लाइसेंस मिलने की व्यवस्था है। नई व्यवस्था से लोगों को दो बार आरटीओ के चक्कर नहीं लगाना होंगे। अभी आवेदक को पहले लर्निंग और फिर पक्के लाइसेंस के लिए आना पड़ता है।
वेबसाइट पर आवेदन के बाद लर्निंग लाइसेंस का प्रिंट निकाल सकेंगे। एक माह बाद पक्के लाइसेंस का आवेदन कर सकेंगे। उस समय ट्रायल देने के साथ एक सैद्धांतिक टेस्ट देना होगा। दोनों टेस्ट पास करने पर ही लाइसेंस मिलेगा।
अभी यह है व्यवस्था
आवेदक लर्निंग लाइसेंस का अपॉइंटमेंट लेकर आरटीओ आता है। यहां टैबलेट पर उसे केबीसी की तर्ज पर परीक्षा देनी पड़ती है। 10 में से 6 प्रश्नों का सही जवाब देने पर उसे लर्निंग लाइसेंस मिल जाता है। इसके बाद एक माह बाद वह पक्के लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकता है। लर्निंग लाइसेंस बनने के छह माह तक वैध रहता है।

फिलहाल तो जबलपुर में बिना टेस्ट लिए लर्निंग लाइसेंस नहीं बनाया जाएगा।
जितेन्द्र रघुवंशी ,आरटीओ -जबलपुर

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply