लड़कियों से शादी कर सुहागरात का वीडियो बनाता था ये गैंग
इंटरनेशनल डेस्क। पाकिस्तान के मीरपुर में लड़कियों से शादी करके उनके सुहागरात का वीडियो बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है. पीड़ित लड़कियों ने मीडिया के सामने आकर अपनी शादी की दिल दलहाने वाली कहानियां सुनाई कि कैसे पाकिस्तानी लड़कियों को ब्रिटिश-पाकिस्तानी नागरिकों से शादी के जाल में फंसाया गया और फिर उनसे उनकी सुहागरात का वीडियो शूट करने लिए कहा गया.
पाकिस्तान के मीरपुर में इस तरह की शादी से पीड़ित लड़कियों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि इस जालसाजी के तहत पाकिस्तानी-ब्रिटिश नागरिक उन्हें शादी के जाल में फंसाकर विदेश में ले जाकर अच्छी जिन्दगी देने का वादा करते हैं.
ये गैंग अब तक 15 से ज्यादा लड़कियों को निशाना बना चुका है. ब्रिटिश-पाकिस्तानी पहले लड़कियों से शादी करते है और फिर उनके साथ सुहागरात का वीडियो बनाते हैं उसके बाद कथित तौर पर लड़की का पति अपनी पत्नी का वीडियो ऑनलाइन लीक करने की धमकी देता है.
इनमें से कुछ पाकिस्तानी अपनी पत्नियों को विदेश भी नहीं ले जाते और एक साथ कई पत्नियां रखते है. अगर कोई लड़की तलाक चाहे तो उसपर उल्टे-सीधे केस लगा देते है. इस तरह से मुमताज ने सात लड़कियों से शादी की है, अंजार ने पांच लड़कियों से और मोहम्मद ने तीन. मुमताज के परिवार के दो सदस्य भी इस जालसाजी का हिस्सा है.

