jabalpur

लखन घनघोरिया जबलपुर में फहरायेंगे राष्ट्र ध्वज

तरूण भनोत मण्डला में करेंगे ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मंत्रीगण को जिले आवंटित
जबलपुर,। मुख्यमंत्री कमल नाथ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को छिन्दवाड़ा जिला मुख्यालय में राष्ट्र ध्वज फहरायेंगे और आमजन को संबोधित करेंगे। वहीं जबलपुर जिले में सामाजिक न्याय, निरूशक्तजन कल्याण एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री लखन घनघोरिया गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे । मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति नरसिंहपुर में, प्रदेश के वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री तरूण भनोत मण्डला में और मध्यप्रदेश विधानसभा की उपाध्यक्ष सुश्री हिना लिखिराम काँवरे बालाघाट में ध्वजारोहण करेंगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ खरगोन जिला मुख्यालय पर, श्री सज्जन सिंह वर्मा देवास, हुकुम सिंह कराड़ा शाजापुर, डॉ. गोविन्द सिंह भिण्ड, बाला बच्चन बड़वानी, आरिफ अकील सीहोर, बृजेन्द्र सिंह राठौर टीकमगढ़, प्रदीप जायसवाल सिवनी, श्री लाखन सिंह यादव मुरैना, श्री तुलसीराम सिलावट खंडवा, श्री गोविन्द सिंह राजपूत सागर, श्रीमती इमरती देवी ग्वालियर, श्री ओमकार सिंह मरकाम डिण्डोरी, डॉ. प्रभुराम चौधरी रायसेन, श्री प्रियव्रत सिंह राजगढ़, सुखदेव पांसे बैतूल, उमंग सिंघार धार, हर्ष यादव विदिशा, जयवर्धन सिंह गुना, श्री जीतू पटवारी इंदौर, कमलेश्वर पटेल सीधी, महेन्द्र सिंह सिसोदिया अशोकनगर, श्री पी.सी. शर्मा होशंगाबाद, श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शिवपुरी, श्री सचिन सुभाष यादव रतलाम और श्री सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल झाबुआ जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण करेंगे। जिन 20 जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे उनमें श्योपुर, दतिया, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, अलीराजपुर, बुरहानपुर, हरदा, दमोह, पन्ना, छतरपुर, कटनी, रीवा, शहडोल, अनूपपुर, उज्जैन, उमरिया, सिंगरौली, सतना और निवाड़ी शामिल हैं।

Leave a Reply

Back to top button