Latest

लखनऊ: कांग्रेसी MLC दिनेश प्रताप सिंह बोले, 2019 में मोदी ही बनेंगे पीएम

लखनऊ। रायबरेली से कांग्रेसी एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने शनिवार को बीजेपी में शामिल होने से पहले कहा कि  मोदी ही 2019 में पीएम बनेंगे. उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी को एक सांसद रायबरेली से मिलेगा. वहीं बीजेपी में जाने के सवाल पर कांग्रेस एमएलसी ने कहा कि इसका खुलासा वो आज मंच पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सीएम योगी के सामने करेंगे. दिनेश सिंह ने कहा कि रायबरेली में विकास आज ठप हो चुका है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा ही यहां विकास कर सकती हैं.

बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचेंगे. अपने एक दिवसीय दौरे पर अमित शाह जहां कांग्रेस के मजबूत किले में सेंधमारी करते हुए कांग्रेस एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे. अमित शाह यहां रैली कर कांग्रेस को ललकारेंगे.

दरअसल, सोनिया और राहुल के दौरे के ठीक बाद अमित शाह की रैली के पीछे एक बड़ा राजनीतिक संदेश छिपा है. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी कांग्रेस के दुर्ग में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.इससे पहले एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर जमकर हमला किया. उन्होंने प्रियंका पर एमएलए के टिकट के लिए इस्तीफा लिखवाने का आरोप लगाया.

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि भाई राकेश के लिए हरचंदपुर से एमएलए का टिकट मांगने गया था तो प्रियंका गांधी ने उनसे एमएलसी पद का इस्तीफा लिखवा लिया था. बड़े भाई पर जिस व्यक्ति ने रेप का फर्जी आरोप लगाकर केस दर्ज करवाया उसे उन्हीं के गांव का ग्राम अध्यक्ष बना दिया.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply