Friday, May 1, 2026
Latest:
Latestराष्ट्रीयव्यापार

लक्ष्मी विलास बैंक पर RBI ने लगाया प्रतिबंध, एक माह में 25 हजार ही निकाल सकेंगे

मुम्बई। केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के प्राइवेट सेक्‍टर के लक्ष्‍मीविलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) से निकासी की सीमा (Withdrawal Limit) तय कर दी है. ग्राहक अब 16 दिसंबर तक बैंक से रोजाना अधिकतम 25 हजार रुपये की ही निकासी कर सकेंगे. वित्‍त मंत्रालय के एक बयान में यह जानकारी दी गई. वित्‍त मंत्रालय के अनुसार, हालांकि कुछ खास शर्तों जैसे इलाज, उच्‍च शिक्षा के लिए फीस जमा करने और शादी आदि के लिए जमाकर्ता रिजर्व बैंक की अनुमति से 25 हजार रुपये से अधिक की निकासी कर सकेंगे.

जानकारी के मुताबिक निजी बैंक लक्ष्मी विलास बैंक पर RBI की गाइड लाइन तोड़ने को लेकर 26 दिसम्बर तक रोक लगा दी है। लक्ष्मी विलास बैंक से खाताधारकों को सिर्फ 25 हजार रुपये निकालने की अनुमति होगी।

News updating…

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम