Site icon Yashbharat.com

रेलवे ने कहा, ट्रेन सेवाएं बहाल करने पर अभी आखिरी फैसला नहीं

unnamed 12

Indian passengers crowd into a railway carriage to catch a long distance train home, as the temperature in the city reached over 44 degrees celsius in New Delhi, 08 June 2007. The 150-year-old Indian railway system transports more than 15 million people daily in the country and 90 percent of passengers travel in second class non-air conditioned compartments. A torrid heat wave buffeted north India with mid-summer temperatures soaring above 45.6 degrees celsius in some cities forcing denizens to scurry for shade to avoid a blazing sun. AFP PHOTO/RAVEENDRAN (Photo credit should read RAVEENDRAN/AFP/Getty Images)

नई दिल्ली। भारतीय रेल ने शनिवार को कहा कि ट्रेन सेवाएं बहाल करने पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। रेलवे मंत्रालय ने इस संबंध में कहा- कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि रेलवे लॉकडाउन के बाद रेलगाड़ियां चलाने की योजना तैयार बना रहा है। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि इस तरह का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इस बारे में जो भी फैैसला लिया जाएगा, उसकी सूचना सभी को पहुंचा दी जाएगी। बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान 14 अप्रैल तक ट्रेन सेवाएं स्थगित रखी गई हैं।

रेलवे का यह बयान ऐसे समय है, जब एक दिन पहले ही रेल मंत्री पीयूष गोयल का रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष व अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई थी। इसमें यह तय किया गया था कि चरणबद्ध तरीके से सेवाएं बहाल की जाएंगी और इस तरह सेवाएं बहाल करने की योजनाओं मंजूरी के लिए बोर्ड के पास भेजी जाएगी।

एक अधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंस के दौरान लिए गए निर्णय पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हर ट्रेन के लिए रेलवे बोर्ड से विशेष मंजूरी प्राप्त करने के बाद ही ट्रेन सेवाएं बहाल करनी होगी। चरणबद्ध योजना के लिए सुझाव बोर्ड के पास भेजे जाने चाहिए।

हालांकि, ट्रेनों का परिचालन सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद ही शुरू होगा। सरकार ने इस मुद्दे पर मंत्रियों का एक समूह भी बनाया है। सभी 17 रेलवे जोन और संभाग ट्रेनों को चिह्नित करने एवं 15 अप्रैल से सेवाएं बहाल करने की योजनाएं तैयार कर रहे हैं और ऐसा करते हुए वे ट्रेनां की रैक की उपलब्धता को ध्यान में रख रहे हैं।

उदाहरण के लिए उत्तर रेलवे के फिरोजपुर संभाग (डिविजन) ने 23 ट्रेनें बहाल करने की योजना तैयार की है और उनके लिए अमृतसर, जम्मू तवी, श्री वैष्णोदेवी और फिरोजपुर रेलवे स्टेशनों पर रैक उपलब्ध हैं।

इन ट्रेनों में सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस, नयी दिल्ली एक्सप्रेस, बनमंखी जनसेवा एक्सप्रेस, हरिद्वार एक्सप्रेस, कटिहार एक्सप्रेस, जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस, सहरसा साप्ताहिक जनसाधरण एक्सप्रेस, बिलासपुर-छत्तीसगढ एक्सप्रेस, दरभंगा जननायक एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस और पठानकोट रावी एक्सप्रेस शामिल हैं।

इसी तरह दिल्ली संभाग की करीब 200 ट्रेनों को बहाल करने की योजना है जिनमें अमृतसर शताब्दी, नयी दिल्ली-रांची रजाधानी, रेवा एक्सप्रेस और जम्मू राजधानी आदि शामिल हैं

Exit mobile version