रेलवे की राहत: 1 फरवरी से यात्रियों को सुविधा, 62 स्टेशनों पर बाहर से बुला सकेंगे खाना

jabalpur mp Indian Railways 12000 hp latest locomotive engine reaches Jabalpur GM Inspection news in hindi 8220

Rail news  IRCTC E-Catering । भारतीय रेलवे बोर्ड (Indian Railway Board) रेल यात्रियों को सौगात देने जा रहा है। मिली जानकरी के मुताबिक IRCTC को कुछ स्टेशनों पर ई-कैटरिंग सेवा की फिर से शुरुआत करने की मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते सरकार ने ई-कैटरिंग सेवाओं पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी, लेकिन अब 1 फरवरी से इसे फिर से शुरू कर दिया जाएगा। इधर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी गुरुवार को ट्वीट करके जानकारी दी कि “COVID संकट के दौरान बंद की गई ई-केटरिंग सेवा को भारतीय रेल चुनिंदा स्टेशनों पर फिर से शुरू किया जा रहा है, इससे यात्रियों के लिये बेहतर खानपान की व्यवस्था उपलब्ध होगी.”

मार्च 2020 में बंद हुई थी ई-कैटरिंग सुविधा

लॉकडाउन के कारण 22 मार्च, 2020 को ई-खानपान सेवाओं को रद्द कर दिया गया था। भारतीय रेलवे की खानपान व्यवस्था, पर्यटन और ऑनलाइन टिकट सम्बन्धी गतिविधियों का कार्यभार सम्भालने वाली IRCT विशेष रेलगाड़ियों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ई-खानपान सेवाओं को फिर से शुरू करने जा रहा है। IRCTC ने बताया है कि रेल मंत्रालय की अनुमति से फरवरी से चरणबद्ध तरीके से ई-खानपान सेवाओं को फिर शुरू किया जा रहा है। शुरू में लगभग 250 रेलगाड़ियों के लिए लगभग 30 रेलवे स्टेशनों पर सेवाएं शुरू की जाएंगी।

ट्रेन में इन सेवाओं पर अभी भी जारी रहेगी रोक

गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर 22 मार्च से रेल सेवाओं पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि बीते कुछ माह से ये सेवाएं फिर से शुरू की गई थीं, लेकिन ट्रेनों में अभी तक महामारी के चलते भोजन, कंबल, चादर तकिये आदि सार्वजनिक इस्तेमाल वाली वस्तुओं पर रोक लगी हुई है। देश में फिलहाल संक्रमण के मामलों में कमी आई है और लोगों की सुविधा के मद्देनजर सरकार फिर से ई-कैटरिंग सेवाओं को शुरू कर रही है। सरकार ने कोरोना वायरस से बचाव एवं निगरानी के लिए टिकट बुकिंग के समय गंतव्य का पता देने के विकल्प को अनिवार्य किया हुआ है। देश में ट्रेनों की संख्या भी पहले की भांति ही बढ़ाई जा रही है।