Site icon Yashbharat.com

रेलवे कर रहा है बदलाव:ई कैटरिंग को मंजूरी

aaa 3

जबलपुर नगर संवाददाता। रेलवे बोर्ड ने ई.कैटरिंग पॉलिसी को मंजूरी दे दी है जिससे शीघ्र ही रेलवे स्टेशनों पर अवैध वेंडरिंग की कमर टूट जायेगी रेलवे बोर्ड ने ट्रेन साइड वेंडिंग नीति को मंजूरी दे दी है इसके तहत स्टेशनों पर स्थित अधिकृत रेस्टोरेंट व फूड स्टोर सीधे ट्रेनों में खाना बेच सकेंगे जल्द ही पर्याप्त संख्या में खाद्य सामग्री बेचने वाले वेंडरों को पंजीकृत कर यह व्यवस्था लागू की जाएगी। रेलवे स्टेशनों में खाद्य पदार्थों की बिक्री के बेहद सीमित विकल्प मौजूद है अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो पेंट्रीकार से खाना खरीदना एक विकल्प है इसके अलावा आप ई.कैटरिंग के विकल्प का प्रयोग कर सकते हैं। पेंट्रीकार के खाने की गुणवत्ता जहां हमेशा से सवालों के घेरे में रही है वहीं ई.कैटरिंग बेहद महंगी है इसके अलावा स्टेशन के स्टॉल पर बिकने वाला खाना एक और विकल्प है लेकिन यह सभी विकल्प इतने सीमित हैं कि रोजाना ट्रेनों में चलने वाली लाखों की भीड़ के लिए ऊंट के मुंह में जीरा जैसा है अवैध वेंडर इसी का फायदा उठाते है।

Exit mobile version