Site icon Yashbharat.com

रेलकर्मियों का शोषण: तीन दिन से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना

railway signal

जबलपुर नगर संवाददाता। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन में सीएंडडबलू विभाग में पदस्थ कर्मचारी सीनियर डीएमई मणि भूषण सिंह व डीएमई देवेश शर्मा पर शोषण करने का आरोप लगाते हुए गेट के सामने धरना पर बैठ गए वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के तत्वावधान में पिछले 3 दिनों से चल रहे इस धरना में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हो रहे हैं जिन्होंने रेल प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाये इस संबंध में पमरे एम्पलाइज यूनियन के मंडल सचिव नवीन लिटोरिया व मंडल अध्यक्ष बीएन शुक्ला ने बताया कि गत मंगलवार 18 दिसम्बर को सुबह से एनकेजे के सीएंडडबलू कर्मचारी आरओएच गेट के सामने मूलभूत सुविधाओं के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जा रहा है आंदोलित कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सीनियर डीएमई मणि भूषण सिंह व डीएमई देवेश शर्मा की कार्यप्रणाली व कर्मचारियों को परेशान करने की नीति इसी बात से समझी जा सकती है कि उनकी टेबिल पर कर्मचारियों के तबादले की फाइलें 4 से 5 साल से लंबित पड़ी है इन फाइलों पर कोई कार्रवाई अधिकारी नहीं कर रहे हैं।
कर्मचारियों की यह है अन्य मांगें-कम स्टाफ होने के बाद भी कर्मचारी काम कर रहे हैं इसके बाद भी चार्जशीट दी जा रही है जिससे कि कर्मचारियों का शोषण हो रहा है, मैटेरियल की भारी कमी है मैटेरियल नहीं है प्रशासन के द्वारा सुपरवाइजर और स्टाफ को दबाव देकर कार्य कराया जा रहा है।कर्मचारी की खुद की छुट्टी है लेकिन समय पर छुट्टी नहीं मिल रही चाहे जितना भी जरूरी कार्य हो,कर्मचारियों के इंक्रीमेंट और प्रमोशन समय पर नहीं हो रहे हैं लेकिन प्रशासन का इन सभी विषयों पर कोई ध्यान नहीं है साथ ही सबसे बड़ी बात यह है कि पिछले 1 माह से आरओएच शेड में लोगों को पीने और हाथ धोने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है जो कि कर्मचारी की सबसे बड़ी मूलभूत सुविधा है कैरिज एवं वैगन में हर कार्य ठेके पर हो रहा है लेकिन शेड में अत्यधिक मात्रा में गंदगी फैली है चारों तरफए इसकी सफाई के लिए ना कोई ठेका हो रहा है ना ही कोई व्यवस्था की जा रही हैए यह कार्य भी टेक्निकल स्टाफ से करवाया जा रहा है।

Exit mobile version