Site icon Yashbharat.com

रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर बरही पुलिस की बड़ी कार्यवाही

IMG 20190823 WA0042

बरही। रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन के लिए कुख्यात व मीडिया की सुर्खियां बना बरही तहसील क्षेत्र में जहाँ गुरुवार की दोपहर माइनिंग विभाग ने रेत लोड दो हाइवा वाहन जब्त किए, तो वही एक्टिव मोड में आए बरही थाना प्रभारी एनके पांडेय ने हवलदार महेश सिंह के साथ आधी रात दबिश देकर छिन्दहाई-पिपरिया व नदावन क्षेत्र से 1 जेसीवी सहित 4 डंपर व 4 ट्रेकर जब्त किया है। पकड़े गए रेत लोड वाहनों को बरही थाना प्रांगण में खड़ा कराया गया है, जिनके खिलाफ माइनिंग अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

चकमा देकर दबिश, भागे माफिया

बीती रात करीब 12 बजे बरही थाना प्रभारी श्री पांडेय सिविल ड्रेस में प्राइवेट वाहन लेकर कार्यवाही के लिए रवाना हुए। मैहर मार्ग होते हुए रेत कारोबारियों को चकमा देते हुए वे धवैया, सिंगौड़ी, पिपरिया होते हुए नदावन क्षेत्र पहुँच गए, जहाँ रेत का अवैध उत्खनन करते हुए जेसीवी मशीन बरामद करते हुए 4 रेत लोड डंपर, 4 ट्रेक्टर पकड़े गए।

इस संबंध में बरही टीआई से प्राप्त जानकारी मुताबिक डंपर क्रमांक एमपी ओ4 जीए 3534, एमपी 21 जी 1055, एमपी 21 एच 0730 व  एक जेसीवी, 4 ट्रेक्टर सहित 8 रेत लोड वाहनों को जब्त किया गया है।

वाहनों से टपक रहा पानी

पकड़े गए सभी वाहनों में सीधे नदी से उत्खनन कर रेत लोड की गई थी। थाना प्रांगण में खड़ा कराए गए सभी वाहनों से पानी टपक रहा है। इस कार्यवाही से यह तो एक बार फिर साबित हो गया कि बड़े पैमाने पर रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन का कार्य वेख़ौफ़ चल रहा है। पड़े दबाब के बाद जिम्मेदार माइनिंग के बाद बरही पुलिस को भी अवैध उत्खनन व परिवहन करते वाहन मिल गए।

Exit mobile version