रिया की सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, कहा- मीडिया मुझे गलत तरीके से दोषी बताने पर उतारू

Sushant Rajput Case: बॉलीवुड एक्टर Sushant Singh Rajput की मौत के मामले में एक्ट्रेस Rhea Chakraborty ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने नई याचिका दायर की। Rhea Chakraborty ने शिकायत की कि उनका गलत तरीके से मीडिया ट्रायल चलाया जा रहा है और उन्हें सुशांत राजपूत की मौत के लिए दोषी ठहराया जा रहा है। Rhea Chakraborty ने कहा कि पिछले 30 दिनों में सुशांत राजपूत की तरह आशुतोष भाकरे और समीर शर्मा ने भी आत्महत्या की, लेकिन उन मामलों की कोई चर्चा भी नहीं कर रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।

रिया चक्रवर्ती ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वजह से पटना में FIR दर्ज कराई गई। इस मामले को मीडिया बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। मीडिया चैनल्स सभी गवाहों की जांच और जिरह कर रहे हैं। इस मामले को सनसनीखेज बनाकर उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है। इसकी वजह से उन्हें मानसिक आघात पहुंच रहा है। अभिनेता आशुतोष भाकरे (32) और समीर शर्मा (44) ने भी पिछले एक महीने के अंदर आत्महत्या की, लेकिन उनके मामलों की चर्चा भी नहीं हुई।

Exit mobile version