Thursday, May 14, 2026
Latest:
FEATUREDराष्ट्रीयव्यापार

रिपोर्ट में दावाः प्लास्टिक कचरा फैलाने में कोक, पेप्सी और नेस्ले सबसे आगे

बिजनेस डेस्कः कोका कोला, पेप्सीको और नेस्ले दुनिया में सबसे ज्यादा प्लास्टिक कचरा फैलाती हैं। पर्यावरण संगठन ग्रीनपीस की ताजा रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। ग्रीनपीस ने कहा कि विश्व के 42 देशों में उन्होंने प्लास्टिक खत्म करने के 239 अभियान चलाए हैं। इसीलिए इस सफाई अभियान से उनके पास प्लास्टिक के कचरे के 1,87,000 टुकड़े जमा हो गए हैं।कोका काोला सबसे आगे
इस सर्वेक्षण का मकसद यह पता लगाना था कि बड़ी कंपनियां प्रदूषण फैलाने में किस हद तक योगदान कर रही हैं। विश्व की सबसे बड़ी सॉफ्टड्रिंक कंपनी कोका कोला सबसे बड़ी कचरा उत्पादक कंपनी है। रिपोर्ट में डेनोन, मोंडेलेज, प्रॉक्टर एंड गैंबल और यूनिलीवर के भी नाम हैं। ब्रेकफ्री फ्राम प्लास्टिक अभियान के वैश्विक संयोजक वोन हरनांडेज ने बताया कि कोक ब्रांड का प्लास्टिक कचरा 42 में से 40 देशों में पाया गया है। इन ब्रांडों का लेखा-जोखा देखने के बाद पता चला कि कारपोरेट क्षेत्र विश्व में प्लास्टिक का प्रदूषण फैलाने में सबसे अधिक जिम्मेदार है।

पॉलीस्टाइरीन का होता है प्रयोग
उन्होंने बताया कि कचरे में सबसे ज्यादा पॉलीस्टाइरीन किस्म का प्लास्टिक मिला। इसका इस्तेमाल पैकेजिंग और कॉफी कप बनाने में होता है। दूसरे नंबर पर पीईटी बॉटल और कंटेनर थे। इसके बाद कोक कंपनी के प्रवक्ता ने मंगलवार को बयान जारी करके कहा कि महासागर के कचरे को खत्म करने की ग्रीनपीस के लक्ष्य को पूरा करने में कोक कंपनी मददगार बनेगी। हम इस महत्वपूर्ण चुनौती को पूरा करने में अपनी भूमिका अदा करेंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply