रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास कोरोना पॉजिटिव

रिजर्व बैंक

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी। साथ ही उन्होंने कहा है कि वह होम आइसोलेशन में जाकर अपने काम को जारी रखेंगे। 

दास ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। स्पर्शोन्मुख हूं। अच्छा महसूस कर रहा हूं। हाल के दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले लोग सचेत रहें। मैं आइसोलेशन से ही अपना काम जारी रखूंगा। आरबीआई में काम सामान्य रूप से चलेगा। मैं सभी डिफ्टी के संपर्क में हूं। सरकारी व अन्य अधिकारी टेलीफोन या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुझसे संपर्क कर सकते हैं।’
 

इसे भी पढ़ें-  लद्दाख को बड़ी सौगात: शैक्षणिक सत्र 2027-28 से शुरू होगा पहला मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्रालय ने भर्ती को दी एकमुश्त छूट