Wednesday, May 13, 2026
Latest:
FEATUREDदिल्‍ली

उन्नाव कठुआ रेप कांड: विरोध में आज आधी रात को इंडिया गेट पर कैंडल मार्च करेंगे राहुल गांधी

इंटरनेट डेस्कः उन्नाव और कठुआ गैंगरेप केस को लेकर देश में हंगामा मचा हुआ है। इसके वरोध में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज रात 12 बजे इंडिया गेट पर कैंडल मार्च करेंगे। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं को जुड़ने का आह्वान किया है।
उन्नाव, कठुआ गैंगरेप की घटना के खिलाफ महिला कांग्रेस ने गुरुवार को लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस 17 अप्रैल को देश भर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।


बता दें कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक लड़की ने बांगरमऊ से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार और उसके पिता को जेल में मरवाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में विधायक की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को हाईकोर्ट में कहा कि विधायक के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। इसलिए उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसको लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रही है।

छह लोगों ने आठ साल की बच्ची से किया गैंगरेप
जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में आठ साल की मासूम बच्ची से रेप और हत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस बच्ची को जनवरी में एक हफ्ते तक कठुआ जिले के एक मंदिर में बंधक बनाकर रखा गया था और उससे छह लोगों ने बलात्कार किया। इस मामले को लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जम्मू-कश्मीर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply