राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर चर्चित रखने में इस महिला का है बड़ा रोल, जानिए कैसे
देश में 2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए पिछले काफी समय से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चुनावी अभियान में बिजी रहते हुए भी राहुल गांधी अचानक से सोशल मीडिया पर इतने एक्टिव क्यों रहने लगे। दरअसल, इसके पीछे एक महिला का हाथ है। यह महिला कोई आम महिला नहीं बल्कि एक जानी-मानी फेमस एक्ट्रेस है। बता दें कि आने वाले चुनावों को देखते हुए राहुल गांधी ने अपनी सोशल मीडिया की डिजिटल टीम में बदलाव किया है और इसकी जिम्मेदारी उन्होंने एक महिला को सौंपी है। जी हां, राहुल ने अपनी डिजीटल टीम का हेड एक बेहद खूबसूरत और होशियार महिला को बनाया है। आगे की स्लाइड में जानिए कौन है वह महिला, जिसकी वजह से राहुल गांधी रहने लगे सोशल मीडिया पर एक्टिव।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी डिजिटल टीम का हेड भारतीय अभिनेत्री दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या को बनाया है। डिजिटल टीम का हेड बनने के बाद राम्या का कहना है कि मौजूदा समय में ट्रॉल और फेक न्यूज को रोकना बड़ी उनकी टीम के लिए बड़ी चुनौती है। उनका कहना है कि उनकी टीम में महिलाओं की संख्या बढ़ने से सोशल मीडिया पर कांग्रेस काफी प्रभावित हुई है। बकौल राम्या सोशल मीडिया पर पहले कांग्रेस नेता एक्टिव नहीं रहते थे लेकिन अब काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस और राहुल गांधी के फालोवर्स बढ़ने से हमारी टीम उत्साहित है और भविष्य में हम और तेजी से काम करेंगे।
बता दें कि दिव्या दक्षिण भारत में कांग्रेस की बड़ी नेता हैं। दिव्या साउथ इंडियन सिनेमा में कन्नड़ एक्ट्रेस हैं।

