Friday, April 24, 2026
Latest:
FEATURED

राहुल गांधी के साथ उपवास से पहले छोले-भटूरे खाते दिखे कांग्रेस नेताओं की फोटो वायरल

नई दिल्‍ली। देशभर में दलितों पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं और मोदी सरकार की ‘नाकामी’ के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस का देशव्यापी अनशन जारी है. इस बीच कांग्रेस नेताओं की एक तस्वीर सामने आई है. जिसमें कांग्रेस नेता अजय माकन समेत कई नेता दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में छोले-भटूरे का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं.

दिल्ली बीजेपी नेता हरीश खुराना से ये दावा किया है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने इसकी तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की है. बता दें कि बीते दिनों देशभर में दलित उत्पीड़न और अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं. वहीं, एससी/एसटी एक्ट में हुए बदलाव को लेकर भी असंतोष है. इसके अलावा कांग्रेस संसद की कार्यवाही ठप होने से विपक्ष नाराज है. इसके लिए कांग्रेस ने 9 अप्रैल को देशव्यापी अनशन का ऐलान किया है.

छोले-भटूरे खाते नेताओं की फोटो वायरल होने के बाद कांग्रेस के एएस लवली ने प्रतिक्रिया दी है. लवली ने कहा, “ये फोटो सुबह 8 बजे की है. कांग्रेस ने सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक सांकेतिक उपवास रखा था. बीजेपी के साथ यही दिक्कत है. देश को बेहतर तरीके से चलाने के बजाय बीजेपी का ध्यान इसपर है कि हम क्या खाते हैं?”

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply