राष्ट्रीय

राहुल की वैन पर चढ़कर युवती ने ली सेल्फी, क्लास बंक कर पहुंची थी रोड शो में

वड़ोदरा। गुजरात चुनाव के रण में रैलियों और भाषणों का दौर जारी है। इसी में शामिल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को सूरत में रोड शो कर रहे थे और इस बीच ऐसा कुछ हुआ जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।दरअसल राहुल जब यहां भाजपा सरकार के खिलाफ जब वो रोड शो कर रहे थे तभी उनके रोड शो को एक लड़की ने रोक दिया।

दरअसल यह लड़की राहुल से मिलना चाहती थी और सेल्फी लेना चाहती थी। यह लड़की एसपीजी की सुरक्षा को चकमा देते किसी तरह मशक्कत कर राहुल गांधी की वैन पर चढ़ गई। राहुल ने भी इस लड़की का दिल नहीं तोड़ा।

ऊपर चढ़कर युवती ने राहुल गांधी के साथ सेल्फी खिंचाई और उनसे हाथ भी मिलाया, उन्हें बुके दिया। हालांकि इस दौरान राहुल की सुरक्षा में लगे एसपीजी जवानों के हाथ पांव कुछ देर के लिए ठंडे हो गए थे। इसके बाद जब उतरने की बारी आई तो राहुल गांधी ने खुद उस लड़की हाथ पकड़कर उसे नीचे उतारने में मदद की।

इस लड़की की पहचान मंताशा के रूप में हुई है जो अपनी क्लास बंक कर राहुल की रैली में शामिल होने आई थी। मंताशा राहुल की फैन है। उसने उन्हें चुनाव में जीत के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

Leave a Reply

Back to top button