Site icon Yashbharat.com

राहुल की ताजपोशी के साथ सोनिया लेंगीं रिटायरमेंट?

images 74

नई दिल्ली। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित हुए राहुल गांधी की ताजपोशी शनिवार को होगी। इसके ठीक पहले पार्टी की वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इशारों में कहा है कि वो राहुल के अध्यक्ष बनने के बाद राजनीति से रिटायरमेंट ले लेंगी।

खबरों के अनुसार संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है और इसमें हिस्सा लेने आईं कांग्रेस अध्यक्षा ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए रिटारमेंट की बात कही।

रिपोर्ट्स के अनुसार सोनिया से सवाल पूछा गया था कि राहुल के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में उनकी क्या भूमिका होगी, इसका जवाब देते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि मैं रिटायर हो जाऊंगी।

बता दें कि सोनिया गांधी वैसे भी लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूरी बना कर चल रहीं हैं और यही कारण था कि गुजरात चुनाव में भी उन्होंने कोई रैली नहीं की।

Exit mobile version